Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ फोटोग्राफर एसोसिएशन ने विश्व फोटोग्राफी दिवस को भव्य रूप से मनाया

Updated on Tuesday, August 19, 2025 21:40 PM IST

एसोसिएशन ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

चंडीगढ़:-चंडीगढ़ फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा आज विश्व फोटोग्राफी दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन जे पी गरचा, प्रेसिडेंट सरोज सिंह चौहान और महासचिव सुनील भट्ट के कुशल नेतृत्व और प्रेरणादायी मार्गदर्शन में कई सार्थक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन लॉ भवन, सेक्टर 37, चंडीगढ़ में किया गया। जिसकी शुरुआत एक ब्लड डोनेशन कैंप से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों और समाजसेवियों ने भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की। इसके साथ ही लंगर सेवा का भी आयोजन किया गया। 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमित दिवान, जो कि एक सामाजिक संस्था ‘सुख फाउंडेशन’ के संस्थापक हैं, ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा, एकता और जागरूकता का संदेश देते हैं। 

 

विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में, तकनीकी ज्ञान और रचनात्मकता को बढ़ावा देने हेतु सोनी कंपनी द्वारा एक विशेष वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप का संचालन सोनी कंपनी के मेंटर प्रशांत शर्मा ने किया। उन्होंने उपस्थित फोटोग्राफरों को सोनी के अत्याधुनिक कैमरा फीचर्स और नई तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया और नवीन तकनीक से रूबरू होकर अपनी कला को और निखारने का अवसर प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रेजिडेंट संजीव चड्ढा और पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन ने भी सिरकत की और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  

 

एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सरोज सिंह चौहान और चेयरमैन जे पी गरचा ने अपनी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल फोटोग्राफी समुदाय को एकजुट करते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत करते हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों से एसोसिएशन नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

 

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने एसोसिएशन की पहल की सराहना की और इसे फोटोग्राफी समुदाय के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

Readers' Comments
Varinder garcha 8/19/2025 10:37:29 PM

God bless them all

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X