Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

वर्ष दर वर्ष बढ़ती हरियाली की सौगात निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान

Updated on Friday, August 15, 2025 11:11 AM IST

चण्डीगढ़, 14, अगस्त 2025ः संत निरंकारी मिशन की हरित चेतना और पर्यावरण के प्रति अटूट समर्पण को निरंतर आगे बढ़ाते हुए रविवार, 17 अगस्त 2025 को ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण के अंतर्गत देशभर में अनेक नए स्थलों को इस जन-सहभागिता अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रातः 6ः00 से 9ः00 बजे तक हज़ारों सेवादार एवं श्रद्धालु एकजुट होकर वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी निष्ठा और संरक्षण के संकल्प को दोहराएंगे। इसी लड़ी में ग्रीन बेल्ट, सैक्टर 31 चंडीगढ़ और लवली पार्क मोहाली तथा चंडीगढ़ ज़ोन की अन्य ब्रांचों में भी वृक्षारोपण किया जाएगा।

 

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में वर्ष 2021 में आरंभ हुई ‘वननेस वन’ परियोजना मात्र वृक्षारोपण का उपक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन और सह-अस्तित्व की भावना को जागृत करने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह हमें ऐसा भाव सिखाता है कि हम प्रकृति से पृथक नहीं अपितु उसी का अभिन्न अंग हैं। अतः इसका संरक्षण करना वास्तव में स्वयं के जीवन और भविष्य की रक्षा करना है।

 

वृक्षों के इन रोपित समूह ने इतनी समृद्धता प्राप्त कर ली है कि वे एक ‘लघु वन’ का स्वरूप धारण करते चले जा रहे हैं। यह परिवर्तन केवल हरियाली तक सीमित नहीं रहा बल्कि इन लघु वनों में अब प्रवासी और दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी भी आश्रय लेने लगे हैं, जिनका अस्तित्व एक समय विलुप्ति के कगार पर था।

 

निःसंदेह, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में इन सभी जीवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘वननेस वन’ न केवल पर्यावरण की सुरक्षा का माध्यम बन रहा है, बल्कि यह मानव और प्रकृति के बीच पुनः एक आत्मिक संबंध स्थापित कर रहा है। एक ऐसा संबंध जो सच्चे मायनों में ‘एकत्व’ का प्रतीक है।

 

उल्लेखनीय है कि ‘वननेस वन’ अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर में 600 से अधिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया जा चुका है। यह पहल केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम नहीं, वरन् ‘लघु वनों’ के रूप में एक स्थायी और संतुलित पर्यावरण की स्थापना की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। मिशन के स्वयंसेवक इन पौधों की देखभाल समर्पण और श्रद्धा से कर रहे हैं क्योंकि उनके लिए प्रत्येक पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों की साँसों का आधार है।

 

पूज्य बाबा हरदेव सिंह जी का यह स्वर्णिम संदेश - “प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक हैं”- इस संपूर्ण अभियान की प्रेरणा का मूल आधार बन चुका है। इसी चेतना से प्रेरित होकर, संत निरंकारी मिशन के सेवादार पर्यावरण की शुद्धता के साथ-साथ आंतरिक पवित्रता की दिशा में भी निष्ठापूर्वक कार्यरत हैं क्योंकि जब मन निर्मल होता है, तभी विचार, वाणी और कर्म भी निर्मल होते हैं।

 

संत निरंकारी मंडल के सचिव, श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने बताया कि ‘वननेस वन’ के अंतर्गत पौधों का चयन स्थानीय पर्यावरण के अनुसार किया जाता है और उनकी देखभाल जैविक खाद, स्वच्छ जल व आधुनिक तकनीकों से की जाती है, जिससे दीर्घकालीन हरियाली सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संकट के इस दौर में मिशन की यह पहल न केवल समयोचित है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

 

निःसंदेह; यह संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रकृति के प्रति दायित्वबोध का एक उज्ज्वल उदाहरण है जो समाज को सह-अस्तित्व और संतुलन की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X