Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का भव्य आगाज़

Updated on Monday, August 11, 2025 11:11 AM IST

संजय टंडन ने किया उद्घाटन, ट्रॉफी का किया अनावरण, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

रणजी ट्रॉफी और आईपीएल स्तर के खिलाड़ी टूर्नामेंट में लेंगे भाग 

ओवरहीट एथलीट, चंडीगढ़ ने टीसीसी उड़ीसा को 69 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

डेराबस्सी, 10 अगस्त 2025: उत्तर भारत के सबसे बहुप्रतीक्षित क्रिकेट आयोजनों में से एक, ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 पावर्ड बाय ज़ेड स्पोर्ट्स का शुभारंभ, स्व. श्रीमती शांति देवी की स्मृति में, फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक सचिन ऋषि और राजीव ऋषि के नेतृत्व में, इंदरजीत क्रिकेट अकादमी एवं क्रीक जिला ग्राउंड, डेराबस्सी (मोहाली) में किया गया। यह टूर्नामेंट 14 अगस्त 2025 तक चलेगा।

 

आयोजक सचिन ऋषि और राजीव ऋषि ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ट्राइसिटी और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना, नशे से दूर रखना तथा क्लब क्रिकेट के स्तर को ऊँचा उठाना है। इसमें उत्तर भारत सहित देशभर की शीर्ष 16 क्लब टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें कई रणजी ट्रॉफी और आईपीएल स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। विजेता टीम को 2,00,000 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50,000 रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

 

मुख्यातिथि एवं यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के अध्यक्ष संजय टंडन ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने पहले दिन खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "ऋषि ब्रदर्स की यह पहल स्थानीय क्रिकेट को मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगी।" इस आयोजन के लिए वे ऋषि ब्रदर्स शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और अनुभव को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। 

 

टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर कनिष्क ने कहा कि दादी स्व. श्रीमती शांति देवी की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाना उनका एक सपना था, जो कि ऋषि ब्रदर्स के सफल प्रयासों से सम्पूर्ण हो गया है। इस अहम कार्य के लिए वे ऋषि ब्रदर्स व सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हैं।

 

इस आयोजन को ज़ेडस्पोर्ट्स, प्ले वेंचर, स्टेडफास्ट न्यूट्रिशन, मनोहर बिल्डर्स, निविया, भगवती राइस, सर्कल ऑफ क्रस्ट, जेको, गोयल इंफ्रा, ईशान वेलनेस, ओवरहीट एथलीट्स, एड्रेस बिल्डर्स और कुगेलब्लिट्ज़ मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक का सहयोग प्राप्त है।

 

मैच परिणाम:

 

रविवार को खेले गए मैच में ओवरहीट एथलीट, चंडीगढ़ ने टीसीसी उड़ीसा को 69 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर टीसीसी उड़ीसा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओवरहीट एथलीट, चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में टीसीसी उड़ीसा की टीम 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह चंडीगढ़ की टीम ने टूर्नामेंट का पहला मैच अपने नाम किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ टीम के खिलाड़ी गैरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X