Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

संजय टण्डन ने मरमेड -जलपरी कार्निवाल का किया उद्धघाटन

Updated on Friday, August 08, 2025 15:01 PM IST

कलाकारों की कला प्रतिभा की सराहना की

देश का पहला सबसे बड़ा और विशाल "जलपरी कार्निवाल" ट्राईवासियों के लिए आज से ओपन

चंडीगढ़:-हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी और चण्डीगढ भाजपा इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टण्डन ने आज अपने कर कमलों से "जलपरी कार्निवाल" का शुभारंभ किया। विदेशी ट्रेंड स्कूबा डाइवर्स की पानी के अठखेलियाँ और करतब देख संजय टण्डन अचंभित हो गए और उन्होंने इन कलाकारों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

 

हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट दशहरा ग्राउंड में आज 07 अगस्त 2025 से पब्लिक के लिए शुरू हो गया है। इसमें लगभग 20 सदस्यों वाले विदेशी सी स्कूबा डाइवर्स अपनी कलाबाजियों और करतबों से विजिटर्स को आकर्षित और रोमांचित करेंगे। यह स्कूबा डाइवर्स पूरी तरह से प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त हैं।

 

डाइवर्स की सराहना करते हुए संजय टण्डन ने कहा कि ट्राईवासियों के लिए यह अपने आप मे अनूठा तजुर्बा है। इन कलाकारों की पानी के अंदर अठखेलियाँ और कलाबाजियों को देख लोग निश्चित रूप से रोमांचित होंगे। उन्होंने कहा कि आयोजक चार दशक से भी अधिक समय से शहरवासियों का मनोरंजन करते आ रहे है और हर बार कुछ नया और अलग ही पेश करते हैं। 

 

 

अपैक्स इंटरनेशनल के निदेशक सुनील कुमार गोयल और अलंकेश्वर भास्कर ने बताया कि चंडीगढ़ शहर में देश का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला "जलपरी कार्निवाल" पेश किया गया है। जिसमे विदेशी सी स्कूबा डाइवर्स अपनी कलाबाजियों और करतबों से विजिटर्स को आकर्षित और रोमांचित करेंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह अवश्य ही लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और लोग इसका लुत्फ लेने बार बार आएंगे। उन्होंने बताया कि विदेशी स्कूबा डाइवर्स न केवल अपने कला प्रतिभा पेश करेंगे, बल्कि बीच बीच मे पानी से बाहर आकर लोगों को अपने साथ सेल्फी लेने का मौका भी देंगे।

उन्होंने बताया कि कार्निवाल का प्रवेश द्वार भी भव्य और आकर्षक रूप से तैयार किया गया है। जलपरियों के कट आउट के विशाल होर्डिंग्स बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। प्रवेश द्वार से एंटर करते ही लोगों को जलपरियों की अठखेलियाँ करते की झलक देखने को मिलेगी।

 

इसके अलावा कार्निवाल में झूलों के साथ साथ बच्चों के खेल खिलौने का सामान उपलब्ध रहेगा।मेले का मुख्य आकर्षण भव्य प्रवेश द्वार और झूले रहेगा।कार्निवाल में खरीदारी के लिए होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फ़ूड स्टाल्स आदि के स्टाल भी लगाए गए हैं। वहीं कार्निवाल में बच्चों और बड़ों के लिए फेमस करैक्टर के कट आउट्स के साथ सेल्फी लेने का भी विशेष प्रबंध किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जायंट व्हील,कोलम्बस बोट, डायना कार्टर, कैटरपिलर, ब्रेक डांस,बोटिंग जैसे रूटीन झूले तो हैं ही, इसी के साथ साथ झूलों में मुख्य आकर्षण पहली बार विदेशी झूले डबल डिस्क और स्ट्राइकिंग कार शामिल किए गए है। 

 

कार्निवाल में रोजाना शाम को स्टेज परफॉर्मेंस भी रहेंगे। जिसमे पब्लिक से कोई भी अपनी कला प्रतिभा को पेश कर सकता है। 

 

कार्निवाल के आयोजकों ने आगे बताया कि कार्निवाल में सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट सुरक्षा कर्मी, अग्निशमन यंत्र और सी सी टी वी लगाए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X