Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

"स्वच्छ युवा दूत-ए ब्रिगेड फ़ॉर क्लीनलीनेस" ने वैली ऑफ एनिमल में चलाया स्वच्छता अभियान:

Updated on Thursday, August 07, 2025 18:16 PM IST

चंडीगढ़ - नगर निगम चंडीगढ़ ने वीरवार को सामाजिक संस्थाओं ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन और डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के सहयोग से सेक्टर 49 की वैली ऑफ एनिमल में स्वच्छता अभियान चलाया।

"स्वच्छ युवा दूत-ए ब्रिगेड फ़ॉर क्लीनलीनेस" के लगभग 50 बच्चों ने वैली ऑफ एनिमल में स्वच्छता अभियान के तहत पार्क की साफ सफाई की और इधर उधर बिखरे पड़ी गंदगी को समेट कर नगर निगम की गार्बेज कलेक्शन व्हीकल में डाला।

बच्चों ने इस दौरान पार्क में घूम रहे क्षेत्रवासियों को अपने आसपास साफ सफाई के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास, अपने एरिया और अपने शहर को साफ सुथरा और हरा भरा रखने की अपील की।

इस अवसर पर एरिया पार्षद राजिंदर शर्मा, सामाजिक संस्थाओं ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला और उनकी टीम और डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के पदाधिकारी, मेडिकल अफसर ऑफ हेल्थ विभाग की टीम, सफाई मित्र ने एक स्वर में लोगों से शहर को सुंदर और हरा भरा बनाये रखने में स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की । सभी ने मिलकर गंदगी एकत्रित कर पार्क में सफाई की।

 

एरिया पार्षद राजिंदर शर्मा ने सभी को स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि हम सब का कर्तव्य बनता है कि अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए। जिस तरह से यह

छोटे बच्चों अपने शहर को साफ सुथरा रखने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। हमें भी चाहिए कि हम इनसे कुछ प्रेरणा लें और अपने आसपास और क्षेत्र को साफ सुथरा रखें। सभी शहरवासियों को चाहिए कि वो नगर निगम के इस अभियान में सहयोग करें। सभी शहरवासी खुद से शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी ले। अपने आसपास के एरिया को सुंदर बनाए। 

 

डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के फादर रेजी टॉम ने नगर निगम और सामाजिक संस्थाओं द्वारा शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और बच्चों द्वारा लोगों में जनजागरूकता फैलाने की भी प्रशंसा की।

 

रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि सभी शहरवासी नगर निगम के स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाएं। कोई भी खुले में कचरा न डाले। कचरा केवल नगर निगम के वाहन में ही डाले। नगर निगम शहर को साफ व सुंदर बनाने में जुटा है। यदि हम निगम द्वारा साफ की गई जगह पर कचरा डालते है तो हम अपने आसपास के क्षेत्र को गंदा करते है। यह शहर हमारा है। इसे साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए खुले में गंदगी न फैलाए।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X