चण्डीगढ : पिछले 24 घंटों दौरान पंजाब के विभिंन क्षेत्रों में औसत और मध्यम वर्षा रिकार्ड की गई जबकि दूसरी तरफ भाखडा डैम में पानी का स्तर 1602.16 फुट रिकार्ड किया गया जोकि पिछले वर्ष से 68.85 फुट ज्यादा है।
यह जानकारी देते हुये सिंचाई विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के विभिंन शहरों में बीते चौबीस घंटों दौरान जो वर्षा रिकार्ड की गई उसके अनुसार अमृतसर में 27 मिलीमीटर,बठिंडा 34 मिलीमीटर, कपूरथला 40 मिलीमीटर,फतेहगढ साहिब 43 मिलीमीटर,फिरोजपुर 48 मिलीमीटर,पठानकोट 57 मिलीमीटर,जांलधर 59 मिलीमीटर, लुधियाना 64 मिलीमीटर, मोगा 81 मिलीमीटर, एस ए एस नगर 86 मिलीमीटर,मुक्तसर 84 मिलीमीटर,पटियाला 95 मिलीमीटर,शहीद भगत सिंह नगर 93 मिलीमीटर और रोपड में 101 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
उन्होने बताया कि भाखडा डैम में पानी का स्तर 26 जून 2013 को 1602.16 फुट रिकार्ड किया गया जोकि आज ही के दिन पिछले वर्ष भाखडा में पानी के स्तर से 68.85 फुट अधिक है। पिछले वर्ष आज के दिन भाखडा में पानी का स्तर 1533.31 फुट रिकार्ड किया गया था। उन्होने बताया कि पोंग डैम में मौजूदा समय पानी का स्तर 1321.83 फुट है जोकि पिछले वर्ष आज ही के दिन रिकार्ड किये पानी के स्तर 1295. 87 फुट से 25.946 फुट ज्यादा है इसीप्रकार रणजीत सागर डैम में आज के दिन पानी का स्तर 513.13 मीटर रिकार्ड किया गया जोकि गत वर्ष से 13.60 मीटर अधिक है।
उन्होने आगे बताया कि भाखडा डैम में पानी की आमद आज के दिन 64894 क्यूसिक रिकार्ड की गई जोकि गत वर्ष 39986 मीटर थी भाखडा में 33130 क्यूसिक पानी छोडा गया जबकि गत वर्ष आज के दिन 29542 क्यूसिक पानी छोडा गया था दूसरी तरफ पौंग डैम में पानी की आमद 33584 क्यूसिक रही जबकि बीते वर्ष यह आमद 11184 रिकार्ड की गई। रणजीत सागर डैम में पानी की आमद 20196 क्यूसिक रही बीते वर्ष आमद 11293 क्यूसिक थी जबकि रणजीत सागरडैम में 15263 क्यूसिक पानी छोडा गया जबकि गत वर्ष 8805 क्यूसिक पानी छोडा गया था।