Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

दीक्षांत ग्रुप ऑफ स्कूल्स और अल्फा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने ट्राइसिटी में अत्याधुनिक मल्टी-स्पोर्ट्स एकेडमी की शुरुआत की

Updated on Friday, August 01, 2025 17:33 PM IST

स्पोर्ट्स आंत्रप्रेन्योर सुमित प्रकाश, संस्थापक और डायरेक्टर, अल्फा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने कहा कि "ट्राइसिटी में बेशुमार खेल प्रतिभाएं हैं, हम खिलाड़ियों को सफलता के रास्ते पर आगे लेकर जाएंगे।"

 

चंडीगढ़, 1 अगस्त, 2025: ट्राइसिटी रीजन के स्पोर्ट्स इकोसिस्टम को तेजी से आगे प्रोत्साहित करने के लिए, दीक्षांत ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने, एक नई शुरुआत करते हुए खेलों के लिए बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सटीक गाइडेंस प्रदान करने वाली आर्गेनाइजेशन अल्फा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के साथ नई सहभागिता की है। जमीनी स्तर पर उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे प्रोत्साहित करने के लिए, डेरा बस्सी स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में अल्फा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के साथ ही एक हाई-परफॉर्मेंस, मल्टी-स्पोर्ट्स ट्रेनिंग एकेडमी शुरू करने की घोषणा की गई ।

 

यह एकेडमी दीक्षांत ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन मितुल दीक्षित और अल्फा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के फाउंडर डायरेक्टर सुमित प्रकाश के साझा दृष्टिकोण का परिणाम है। दोनों ग्वालियर के प्रतिष्ठित सिंधिया स्कूल के एलुमनाई हैं। उल्लेखनीय रूप से, सुमित प्रकाश के खेलों के प्रति जुनून ने उन्हें भारत और विदेशों के कई शहरों में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए प्रेरित किया है। इसी का परिणाम यह नई पहल है जो इस क्षेत्र में जमीनी स्तर पर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग को एक नई पहचान देने का वादा करती है।

 

यहाँ प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, दीक्षांत ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन मितुल दीक्षित और अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी के फाउंडर डायरेक्टर सुमित प्रकाश ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस नई एकेडमी का उद्देश्य क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, शूटिंग, तीरंदाजी, तैराकी और बास्केटबॉल में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना है।

 

ट्राइसिटी के ज़ीरकपुर और अब डेराबस्सी में कुछ सबसे सफल स्कूलों के संचालन के लिए जाने जाने वाले मितुल दीक्षित ने कहा, "दीक्षांत में, हम बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट में विश्वास करते हैं। अल्फा स्पोर्ट्स के साथ हमारी साझेदारी हमें उन स्टूडेंट्स के लिए हाई एंड और विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने में सक्षम बनाती है जो भारत और विदेशों में उच्चतम स्तर पर मुकाबला करने की इच्छा रखते हैं।"

 

भारत के जाने-माने स्पोर्ट्स आंत्रप्रेन्योर सुमित प्रकाश ने कहा, "ट्राइसिटी ने लगातार विभिन्न खेलों में होनहार प्रतिभाओं को जन्म दिया है। इसमें एक ऑग्रेनाइज्ड स्पोर्ट्स इकोसिस्टम की कमी थी जो न केवल प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान करता, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख प्रतियोगिताओं के लिए एक स्पष्ट मार्ग भी प्रदान करता। यही वह कमी है जिसे हम तेजी से पूरा करना चाहते हैं।"

 

सुमित प्रकाश ने कहा, "अल्फा स्पोर्ट्स काफी बेहतर और खास तौर पर इस सेक्टर में एक प्रमुख संस्था है और देश-विदेश की प्रमुख स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशंस के साथ हमारी साझेदारी है और यह ही कारण है कि हम बेहतर परिणाम भी प्रदान कर रहे हैं ।"

 

प्रकाश ने आगे कहा कि "हम वर्तमान में क्रिकेट के लिए दिल्ली कैपिटल्स, फुटबॉल के लिए बेंगलुरु एफसी, जिसमें बेल्लारी केंद्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रोग्राम शामिल है, के साथ काम करते हैं। इंडिया खेलो फुटबॉल, जो यूरोपीय फुटबॉल टुअर्स के लिए टॉप खिलाड़ियों को प्रायोजित करता है, तीरंदाजी के लिए ओलंपियन डोला और राहुल बनर्जी द्वारा संचालित डीआरबी फाउंडेशन, और निशानेबाजी के लिए ओलंपियन प्रकाश नंजप्पा के साथ भी हम काम करते हैं। हम करीब करीब सभी प्रमुख खेलों के लिए ट्रेनिंग और गाइडेंस प्रदान करते हैं।"

 

यह बताना ज़रूरी है कि पटना स्थित अल्फा स्पोर्ट्स ने कनाडा, श्रीलंका और नेपाल में अपने ऑपरेशंस के साथ, भारत और दुनिया भर में अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इसका अनूठा मॉडल खेल प्रशिक्षुओं को अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ प्रशिक्षण और खेलने का अवसर प्रदान करता है, जिससे उनके एक्सपोजर और अनुभव में अच्छी खासी बढ़ोतरी होती है।

 

इसके साथ ही, अल्फा की महिला एथलीट्स दिल्ली कैपिटल्स की गाइडेंस में वुमेन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) द्वारा आयोजित कैम्पों में भी शामिल हो चुकी हैं, जो एक्सीलेंस और इनक्लूसिविटी के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

 

एकेडमी रोजाना ट्रेनिंग, वर्कशॉप्स, स्पोर्ट्स टुअर्स एंड एक्सचेंज प्रोग्राम्स, स्पोर्ट्स कंसल्टेंसी और बेहतरीन ट्रेनर्स और एथलीटों के साथ नियमित संपर्क प्रदान करती है - जिसे संस्थापक एक 'कम्पलीट स्पोर्ट्स सेट-अप' कहते हैं।

 

यह मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी पूरे ट्राइसिटी के स्कूल स्टूडेंट्स और और महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए खुली है।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X