Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

प्रदेश में कानून लागू नहीं हो पाने के कारण अब तक 10 लाख से अधिक बच्चे शिक्षा से वंचित रह गए : जगमोहन सिंह राजू

Updated on Thursday, July 31, 2025 21:45 PM IST

पंजाब सरकार गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा देने संबंधी हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करने में विफल रही : ओंकार नाथ

सरकार द्वारा तत्काल प्रभावी कदम न उठाए जाने पर आरटीई एक्ट 2009 एक्शन कमेटी और के.एस. राजू लीगल ट्रस्ट की ओर से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अवमानना याचिकाएं दाखिल करने की चेतावनी दी

चण्डीगढ़ : आरटीई एक्ट 2009 के तहत गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए सभी राज्य सरकारें कानूनन बाध्य हैं परन्तु पंजाब सरकार इस कानून का पालन करने में पूरी तरह से असफल रही है। ये कहना है आरटीई एक्ट 2009 एक्शन कमेटी, पंजाब के संयोजक ओंकार नाथ, आईएएएस (सेवानिवृत्त) और के.एस. राजू लीगल ट्रस्ट, चण्डीगढ़ के चेयरमैन जगमोहन सिंह राजू, आईएएस (सेवानिवृत्त) का, जो आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में इस मुद्दे पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

 

ओंकार नाथ ने बताया कि उक्त कानून को लागू करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 19 फरवरी 2025 को आदेश जारी कर रखे हैं परन्तु पंजाब सरकार ने इन आदेशों का भी अभी तक पालन कर पाने में असमर्थ साबित हुई है। इन आदेशों में प्रदेश सरकार को निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को आरटीई एक्ट की धारा 12(1)(सी) के अंतर्गत प्रवेश देने को बाध्य किया गया था।

 

उन्होंने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि हाईकोर्ट के आदेश को पाँच महीने से अधिक हो चुके हैं, लेकिन निजी स्कूल और शिक्षा विभाग अभी तक अनुपालन नहीं कर रहे, जिससे हजारों बच्चों को निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा के अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित किया गया है।

 

जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि आरटीई एक्ट 2010 से लागू है, लेकिन अकाली दल-भाजपा, कांग्रेस और आप की सरकारों ने 12(1)(सी) के तहत 25 फीसदी बच्चों को निःशुल्क प्रवेश को लागू नहीं किया। इससे 10 लाख से अधिक बच्चे शिक्षा से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न्यायालय के आदेशों की खुली अवहेलना हुई तथा सीडब्ल्यूपी-पीआईएल -185-2024 और सीडब्ल्यूपी-पीआईएल-14-2024 में कोर्ट के स्पष्ट निर्देश तथा मार्च 2025 के सरकारी आदेशों के बावजूद अमल नहीं हुआ। शिक्षा विभाग ने पात्रता, दस्तावेज़ीकरण, प्रतिपूर्ति प्रक्रिया और कक्षा-वार पात्रता पर एसओपी'स जारी करने का वादा किया था, लेकिन 26 अप्रैल 2025 तक भी यह नहीं किया गया।प्रशासनिक जड़ता के कारण जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और प्राथमिक शिक्षा निदेशक आवेदन तो आगे भेजते हैं, पर खुद कोई कार्रवाई नहीं करते।

 

ओंकार नाथ और जगमोहन सिंह राजू ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल मनमानी करते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश ना होने और वित्तीय बोझ का हवाला देकर गरीब बच्चों के आवेदन अस्वीकार कर रहे हैं, जबकि वे आरटीई और कोर्ट आदेशों के तहत बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल संविधान के अनुच्छेद 21-ए का उल्लंघन है, बल्कि अदालत की अवमानना भी है।

 

उन्होंने मांग की है कि शिक्षा विभाग अगले 7 दिनों में एसओपी'स व दिशानिर्देश तत्काल जारी करे, डीईओ और डीसी स्तर पर पात्र ईडब्ल्यूएस व डीजी बच्चों के प्रवेश को सख्ती से लागू किया जाए, आदेश न मानने वाले निजी स्कूलों पर कानूनी कार्यवाही की जाए व मान्यता रद्द की जाए, सरकार तत्काल याचिकाकर्ताओं, सिविल सोसायटी और अभिभावकों के साथ बैठक कर कार्य योजना बनाए तथा नियमों को लागू करने के लिए डीईओ और डीपीआई को विकेंद्रीकृत अधिकार दिए जाएं।

 

उन्होंने पंजाब सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो आरटीई एक्ट 2009 एक्शन कमेटी और के.एस. राजू लीगल ट्रस्ट पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अवमानना याचिकाएं दाखिल करने के अलावा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत करेंगे तथा राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान चला कर गरीब बच्चों के अधिकारों के हनन को उजागर किया जाएगा।

 

ओंकार नाथ और जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि यह सिर्फ कानून की बात नहीं है, बल्कि यह हजारों बच्चों के जीवन और भविष्य की बात है। पंजाब सरकार संविधानिक कर्तव्यों, न्यायिक आदेशों और नैतिक जिम्मेदारी को ठुकरा रही है। उन्होंने कहा कि वे तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हर पात्र बच्चा अपनी शिक्षा का अधिकार प्राप्त न कर ले।

 

इस अवसर पर तिलक राज सरंगल, आईएएस (सेवानिवृत्त) पूर्व प्रधान सचिव, पंजाब सरकार, फतेहजंग सिंह, संयुक्त निदेशक (कृषि), पंजाब (सेवानिवृत्त), प्राचार्य सरबजीत सिंह (सेवानिवृत्त), किरपाल सिंह, लेखा अधिकारी, महालेखा परीक्षक कार्यालय, पंजाब (सेवानिवृत्त), देश राज पॉल, महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त), ओ.पी. चूरा, अधीक्षण अभियंता (सेवानिवृत्त), भूपिंदर सिंह, व्याख्याता (सेवानिवृत्त), राम तीरथ, ए.जी. (ऑडिट), हरियाणा, चंडीगढ़, बिक्रम सिंह विक्की, स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ आदि भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X