चंडीगढ़ - गोल्डन लायंस पंचकूला प्रीमियर क्लब और उड़ान क्लब ने मिलकर के सेक्टर 35 चंडीगढ़ में तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जिसमें पंचकूला प्रीमियर क्लब और उड़ान क्लब के सभी मेंबर मौजूद रहे पंचकूला प्रीमियर क्लब से अध्यक्ष निशा सचदेवा और पीडीपी मनजीत भांभरा, रानी , बीना की अगुवाई में यह कार्यक्रम बड़े शानदार ढंग से मनाया गया और इस तीज के फंक्शन में तीज की कुछ कलाकृतियों को बताया गया और हमारी संस्कृति को बताया गया
तीज का यह संदेश पंचकूला प्रीमियर क्लब की अध्यक्ष निशा सचदेवा के द्वारा दिया गया कि जैसे तीज हमारे जीवन में खुशिया और हरियाली लेकर आती हैं उसी प्रकार हमें अपने जीवन में सभी बुराइयों को छोड़कर के जीवन में अच्छाई के मार्ग पर सदैव चलना चाहिए और हमें अच्छे कार्य हमेशा करते रहने चाहिए