चंडीगढ़ – लायंस क्लब चंडीगढ़ (होस्ट) द्वारा आज “हंगर” सेवा परियोजना का आयोजन गवर्नमेंट मेडिकल स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 16, चंडीगढ़ में किया गया, जिसमें लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को फूड पैकेट्स वितरित किए गए।
इस सेवा कार्य में लायन एच.एस. अटवाल (अध्यक्ष), लायन जगदीश कुमार (सचिव), लायन एम.एस. संधू, लायन आर.के. बंसल, लायन ए.के. अग्रवाल, लायन अरुण आनंद, लायन आर्यन आनंद, लायन वीना कुमार, लायन संदीप सिंह और लायन सुरिंदर शर्मा ने भाग लिया!