Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

पौधारोपण अभियान के अंतर्गत लगाए 100 पौधे

Updated on Monday, July 14, 2025 10:28 AM IST

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

चंडीगढ़:--प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधे लगाना निंतात आवश्यक है। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं, इसे लेकर समाजेसवी संस्थाओं द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अलग- अलग सामाजिक संस्थाओं द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सेक्टर 18 में सेक्टर 18 ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी (रजिस्टर्ड) की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सेक्टर 18 में 100 से अधिक पौधे रोपे गए। चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने पौधा रोप कर इस पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर अनूप गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर थे। विख्यात समाजसेवी संस्था द लास्ट बेंचर्स की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली और पूर्व निगम पार्षद जगतार सिंह जग्गा इस मौके विशेष अतिथि थे। इस दौरान सोसाइटी के चेयरमैन कर्नल एच एस सराओ, प्रेसिडेंट गुरदीप कौर भट्टी, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट हरमेल सिंह सरा, वाईस प्रेसिडेंट एच पी एस भाटिया, जनरल सेक्रेटरी आर के गोयल, सेक्रेटरी व कन्वीनर हरिंदर सिंह भट्टी और फाइनेंस सेक्रेटरी ऋषि राज इत्यादि भी उपस्थित थे।

सेक्टर 18 ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी (रजिस्टर्ड) द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने पौधे लगाए और कहा कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाना उतना ही अनिवार्य है, जितना कि एक बच्चे का पालन पोषण करना।

द लास्ट बेंचर्स की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली और सीनियर वाईस प्रेसिडेंट हरमेल सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। ओजोन लेयर के प्रभावित होने से लोगों को दुष्प्रभाव झेलने पड़ रहे हैं। इसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अभी भी समय है। हमें समय रहते ही जागरूकता व एकजुटता के साथ इस समस्या से निपटने के प्रयास करने होंगे। तभी हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में स्वस्थ पर्यावरण सौंप सकेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी भी बनती है, जिसका निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ करना होगा।

इस मौके पर पूर्व मेयर और वार्ड पार्षद अनूप गुप्ता और सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। उन्होंने सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं और आमजन से भी अपील की कि वह सावन के महीने में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाएं ताकि भविष्य की पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X