Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

न्याय की मांग पर निलंबन, पूर्व विधायक संदोआ ने मांगी मुख्यमंत्री मान से करवाई

Updated on Monday, July 14, 2025 10:24 AM IST

जनता के लिए खड़ा होना पड़ा महंगा, पार्टी ने बिना नोटिस दिए किया निलंबित

चंडीगढ़,  विधानसभा क्षेत्र रूपनगर से वर्ष 2017 से 2022 तक विधायक रहे अमरजीत सिंह संदोआ को आम आदमी पार्टी द्वारा एक पत्र जारी कर पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। यह अनुशासनात्मक कार्रवाई तब की गई जब श्री संदोआ एक सड़क दुर्घटना में मारी गई महिला के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आयोजित धरने में शामिल हुए।

इस धरने में संदोआ ने पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज़ बुलंद की और प्रशासन एवं मौजूदा विधायक पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। इसके तुरंत बाद पार्टी द्वारा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी गई।

इस संबंध में आज अमरजीत सिंह संदोआ ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की जिसमें उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वे शुरू से ही अपने क्षेत्र के लोगों के लिए पूरी निष्ठा से खड़े रहे हैं और हमेशा उनके हक़ की आवाज़ उठाते आए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई थी, जबकि उसकी बेटी समेत दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ और सेक्टर 32 के अस्पताल में चल रहा है।

संदोआ ने बताया कि हादसे के कई दिन बीत जाने के बावजूद भी दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया, जिस कारण पीड़ित परिवार ने 8 जुलाई को नूरपुर बेदी से रोपड़ जाने वाले मार्ग पर धरना दिया, जिसमें वे शामिल हुए। इसके बाद 9 जुलाई को श्री आनंदपुर साहिब से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर एक और धरना आयोजित किया गया, जिसमें भी उन्होंने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि धरने के दौरान उन्होंने दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की और यह भी कहा कि दोषी को बचाने वालों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आम जनता को आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से काफी उम्मीदें हैं, इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की।

संदोआ ने आरोप लगाया कि एक सुनियोजित साजिश के तहत एक व्यक्ति द्वारा पार्टी हाईकमान को गुमराह कर यह कार्रवाई करवाई गई। उन्हें न तो कोई कारण बताओ नोटिस दिया गया, न ही उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि “हक़ और सच्चाई की आवाज़ बुलंद करने की यह एक छोटी सी कीमत है और मैं अपने लोगों के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि वे जनसेवा के लिए समर्पित हैं और भविष्य में भी लोगों की आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।

संदोआ ने आम आदमी पार्टी हाईकमान और मुख्यमंत्री भगवंत मान से यह भी अपील की कि वे पार्टी के भीतर मौजूद उन तत्वों की जांच करें जो पार्टी की ईमानदार छवि को नुकसान पहुँचा रहे हैं, और जो लोग न्याय की मांग कर रहे हैं, उन्हें न्याय दिलाया जाए।

अंत में, उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को एक पत्र लिखकर भ्रष्टाचार में लिप्त और पार्टी की छवि खराब करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जल्द इस संबंध में उचित कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें सिर्फ सस्पेंड किया गया है, परंतु वह खुद पार्टी पंजाब प्रधान को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा भेज रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X