Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

जीरकपुर को नगर निगम बनाने का ऐलान करने वाले 11 महीने से नही करवा पाए परिषद की मीटिंग:एन के शर्मा

Updated on Tuesday, July 01, 2025 10:13 AM IST

पूर्व विधायक ने लोकल जनप्रतनिधियों से सुनी समस्याएं


जीरकपुर। जीरकपुर व आसपास के क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं के मुद्दे पर पूर्व विधायक एनके शर्मा ने मौजूदा सरकार को घेरते हुए कहा है कि एक तरफ सरकार जीरकपुर को नगर निगम बनाने का ऐलान कर चुकी है वहीं पिछले 11 महीने से नगर परिषद की एक भी बैठक नहीं हुई है। जिसके चलते शहर के दैनिक कार्य ठप हो चुके हैं।


विकास कार्य होना तो जीरकपुर वासियों के लिए सपना बन चुका है। एन के शर्मा आज यहां जीरकपुर के विभिन्न वार्डों से आए हुए जनप्रतिनिधियों से समस्याएं सुनने के बाद उनसे विचार विमर्श कर रहे थे।


जीरकपुर शहर की समस्याओं को लेकर प्लेटिनम सोसायटी जीरकपुर के अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी, रविंद्रा एनक्लेव से अर्जुन, बिशनपुरा से पूर्व पार्षद बलजीत सिंह, हरमेश सैनी गाजीपुर, दशमेश कालोनी से अवतार सिंह, कलगीधर एनक्लेव से डॉ.रणबीर सिंह, सिग्मा सिटी के हरबंस सिंह, दशमेश कालोनी से सुनील, सावित्री एनक्लेव से भूपिंदर सिंह समेत कई अन्यों ने बताया कि शहर में लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। मानसून की पहली ही बारिश में जल निकासी प्रबंधों को लेकर सरकार के दावों की पोल खुल चुकी है। पूर्व विधायक ने कहा कि जीरकपुर के लोगों को नगर निगम बनाने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है जबकि हालात यह हैं कि जीरकपुर नगर परिषद में भी लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है।


किसी भी वार्ड में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर परिषद ने यहां मानसून से पहले कोई तैयारी नहीं की। एनके शर्मा ने कहा कि पंजाब के अन्य शहरों के मुकाबले जीरकपुर नगर परिषद के माध्यम से सरकार के खजाने में सर्वाधिक राजस्व जाता है। इसके बावजूद यहां कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

शमशान घाट में अस्थियां बहने पर जवाब दें विधायक
पूर्व विधायक एनके शर्मा ने कहा कि पिछले दो दिनों से हुई बारिश ने जहां जीरकपुर वासियों को घरों में कैद कर दिया है वहीं बलटाणा के शमशान घाट में पानी भरने से अस्थियां बहने के मामले में इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार तथा विधायक इस बात का जवाब दें कि शमशान घाट में जलभराव के लिए कौन जिम्मेदार है। बलटाणा के शमशान घाट में पानी भरना और अस्थियों का बहना मानवता को शर्मशार करने वाली घटना है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X