Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करके कानून का उल्लंघन किया: शिरोमणी अकाली दल

Updated on Thursday, June 26, 2025 18:28 PM IST

आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिना किसी प्राथमिक यां नियमित जांच के सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करके कानून का उल्लंघन किया: शिरोमणी अकाली दल

वरिष्ठ नेताओं ने आप पार्टी के नेताओं पर यह कहते हुए अदालत की अवमानना का आरोप लगाया कि उन्होने स. मजीठिया के खिलाफ एक भी शिकायत न होने के बावजूद 540 करोड़ रूपये के ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया

चंडीगढ़/26जून: शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ बिना किसी प्रारंभिक यां नियमित जांच के आय से अधिक संपतित का मामला दर्ज करके कानून का उल्लंघन किया है। उन्होने आरोप लगाया कि सरकार उन्हे चुप कराने के साथ-साथ युद्ध नशे विरूद्ध अभियान की विफलता से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक बदलाखोरी में लिप्त है।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं स. बलविंदर सिंह भूंदड़, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने आप सरकार पर पंजाबियों को गुमराह करने और यहां तक कि अदालत की अवमानना करने का आरोप लगाया कि स. मजीठिया को 540 करोड़ रूपये के ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया है। स. महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा,‘‘ यह सिर्फ बेतुका ही नही कोरा झूठ बोला गया है, जिसके लिए आप नेताओं को जवाबदेह ठहराया जाएगा। ’’ उन्होने कहा,‘‘ सरकार को बताना चाहिए कि उसने एफआईआर यां अन्य में मनगढ़ंत 540 करोड़ रूपये के आंकड़े के संबंध में एक भी शिकायत जारी क्यों नही की?’’ उन्होने कहा कि इसके विपरीत जब दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया तो शराब ठेकेदारों की ओर से स्पष्ट शिकायतें आई थी कि उन्होने दोनों को रिश्वत के पैसे दिए थे। उन्होने यह भी बताया कि कैसे स. मजीठिया को पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एनडीपीएस मामले में जब अदालत ने पाया कि ड्रग मनी की कोई बरामदगी नही हुई और न ही कोई लेनदेन साबित हुआ और न ही कोई पैसा बदला गया तो हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी।

सरदार ग्रेवाल ने कहा कि सरकारी वकील ने आज कहा है कि सरदार मजीठिया के खिलाफ केवल आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। उन्होने कहा,‘‘ यह भी मनगढ़ंत है। शिकायत में बताई गई संपत्तियां सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के जन्म से पहले भी मजीठिया परिवार के पास थी। उनका परिवार एक पुराना जमीदार परिवार है, उनके दादा के पास विमान और यहां तक कि रोल्स राॅयस कार भी थी। उन्होेने सरदार मजीठिया सराया इंड्रस्ट्रीज में फैसले लेने का गलत आरोप लगाया जबकि उन्होने उस कंपनी में डाॅयरेक्टर के पद से 2007 में इस्तीफा दे दिया था।’’

डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि सरदार मजीठिया के खिलाफ दर्ज नए केस में जो आरोप लगाए गए हैं, वह सभी सरकार ने एनडीपीएस केस में जमानत रदद करवाने के लिए पटीशन डालते समय सुप्रीम कोर्ट में बताए गए थे। उन्होने कहा,‘‘ सुप्रीम कोर्ट ने आरोपों का संज्ञान नही लिया इसीलिए उन्हे दोबारा पेश करके एक नया मामला बना दिया गया है।’’ उन्होने यह भी बताया कि कैसे आप सरकार ने मोहाली कोर्ट में जहां सरदार मजीठिया को पेश किया गया वहां कफ्र्यू जैसी स्थिति बना दी थी, जिसके कारण वहां आने वाले लोगों को परेशान किया गया।

वरिष्ठ नेता स. बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि इस बदलाखोरी की कार्रवाई ने लोगों को इमरजेंसी की याद दिला दी और इसे लोकतंत्र का कत्ल करार दिया। उन्होने कहा कि आप सरकार तीन साल से भी अधिक समय से स. मजीठिया को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है और इसके लिए उसने बार-बार सिट का गठन किया और यहां तक कि गलत काम करवाने के लिए अधिकारियों को निलंबित तक किया गया। उन्होने सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ एकजुटता व्यक्त करने और बदलाखोरी की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाने के लिए विपक्ष को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता स. सिकंदर सिंह मलूका और स. लखबीर सिंह लोधीनंगल भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X