जोहानिसबर्ग - फेफड़े में संक्रमण के चलते दो हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराए गए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडला की हालत गंभीर बनी हुई है। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता मैक महाराज ने कहा, ‘प्रीटोरिया के अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत गंभीर बनी हुई है।’ रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक रहे मंडेला का प्रीटोरिया के मेडीक्लीनिक हर्ट हास्पिटल में उपचार चल रहा है। वह फेफड़े में संक्रमण से पीडि़त हैं।
आठ जून को अस्पताल में भर्ती कराए गए 94 वर्षीय मंडेला की हालत पिछले 24 घंटों में काफी बिगड़ गई है। महाराज ने कहा, ‘डॉक्टरों की टीम ने उन्हें (जुमा और रामाफोसा को) जानकारी दी कि मंडेला की स्थिति पिछले 24 घंटों में काफी गंभीर हो गई है।’