Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

‘रोष प्रदर्शनों पर प्रतिबंध के इस लोकतंत्र विरोधी फैसले को वापस लिया जाए’

Updated on Thursday, June 26, 2025 18:19 PM IST

लोकसभा सदस्य मीत हेयर ने उप-राष्ट्रपति को लिखा पत्र

इस तानाशाही आदेश को मौलिक अधिकारों का घोर उल्लंघन बताया

छात्रों से शपथ-पत्र लेना शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकार को दबाने के बराबर

इस एकतरफा निर्णय को पंजाब विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुँचाने की कोशिश बताया

चंडीगढ़, 26 जून - संगरूर से लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब विश्वविद्यालय में रोष प्रदर्शनों पर लगाई गई रोक को लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर यह फैसला तुरंत वापस लेने की मांग की है।

मीत हेयर ने लिखा, “पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, पंजाब की समृद्ध विरासत का प्रतीक है, जो आज़ादी से पहले से इस क्षेत्र की प्रमुख शैक्षणिक संस्था रही है। यह न केवल पंजाब बल्कि देश की श्रेष्ठ शिक्षा संस्थानों में से एक है। पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षा, विज्ञान, कानून, कला, संस्कृति, खेल और राजनीति सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय से जुड़े जो तर्कहीन निर्णय लिए जा रहे हैं, वे इस शैक्षणिक संस्था की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास प्रतीत होते हैं।”

लोकसभा सदस्य ने पत्र में लिखा है कि पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रों से धरना न देने और विरोध प्रदर्शन न करने का लिखित शपथ-पत्र लेना, उनके मौलिक अधिकारों पर सीधा हमला है। यह फैसला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह निर्णय जहां छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, वहीं यह एक तानाशाही सोच का भी प्रतीक है। हमारे संविधान में हमें विरोध प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार प्राप्त है और इस नए आदेश से सीधे-सीधे इन अधिकारों पर प्रहार किया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले समय में जब-जब पंजाब विश्वविद्यालय में छात्र विरोधी फैसले लिए गए, छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर इन्हें वापस करवाया था। अब छात्रों को अपने इसी अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय के संबंध में लिए गए एकतरफा फैसलों ने इस महान शैक्षणिक केंद्र की साख को गहरी चोट पहुँचाने का प्रयास किया है। मीत हेयर ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय में रोष प्रदर्शन न करने संबंधी छात्रों से लिखित शपथ-पत्र लेने का हाल ही में जारी किया गया आदेश न केवल संविधान में निहित उनके मौलिक अधिकारों को खत्म करता है, बल्कि यह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भावना का भी घोर उल्लंघन है।

मीत हेयर ने कहा कि एक ओर पंजाब विश्वविद्यालय काउंसिल के वार्षिक चुनावों के माध्यम से छात्रों को लोकतंत्र का पहला पाठ सिखाया जाता है, वहीं वर्तमान में लिया गया यह निर्णय इस परंपरा का सीधा विरोधाभास है। पंजाब विश्वविद्यालय ने देश की राजनीति को उच्च स्तर के नेता दिए हैं, लेकिन मौजूदा फैसले से इस शानदार परंपरा को गहरी चोट पहुँचेगी।

उन्होंने पत्र के अंत में लिखा, “आप इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। इसलिए मेरी आपसे विनम्र प्रार्थना है कि आप इस मामले में व्यक्तिगत रुचि लेकर इस तानाशाही फैसले को वापस करवाने की पहल करें।”

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X