Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा बड़ी कार्यवाही, आबकारी और कर विभाग की औचक चैकिंग

Updated on Thursday, June 26, 2025 18:09 PM IST

कई ब्रांचों का रिकार्ड लिया कब्ज़े में, तुरंत दिशा-निर्देश भी जारी

फाइलों का निपटारा करने में की देरी भी भ्रष्टाचार का हिस्सा - चीमा

कहा, अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही

चंडीगढ़/पटियाला - पंजाब के वित्त, कराधान और आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पटियाला में आबकारी और कर विभाग के मुख्य दफ़्तर में औचक चैकिंग की। मंगलवार दोपहर के खाने के तुरंत बाद पटियाला पहुँचे हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी कमिश्नर के साथ आबकारी और कर विभाग के मुख्य दफ़्तर में औचक चैकिंग करते हुये विभिन्न ब्रांचों में जाकर जायज़ा लिया और यहाँ तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की हाज़िरी जांचने के साथ-साथ उनके मेज़ों पर पड़ी फाइलों की भी जांच की।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनकी यह चैकिंग विशेषतः कई फाइलों और मामलों का निपटारा करने में हो रही देरी का कारण जानना है। इस दौरान वित्त मंत्री और कमिश्नर एक्साईज विभाग ने कई तरह के दस्तावेज़ अपने कब्ज़े में लिए और कईयों की सूची बना कर आगे कार्यवाही के लिए आदेश दिए।

सरकारी दसतावेज़ी फाइलों के साथ साथ उन्होंने एक्साईज विभाग में चल रहे कामकाज जिसमें ई आफिस मुख्य रूप से शामिल है, की भी जांच की और यह देखने की कोशिश की कि एक केस या फाइल निपटाने में कितनी देरी हो रही है और क्या यह काम तुरंत हो रहे हैं जा एक दो दिन की कोताही भी इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि काम करने या फाइल निपटाने में देरी भी भ्रष्टाचार माना जायेगा।

इस दौरान वित्त मंत्री ने अलग अलग ब्रांचों के सुपरडैंट और अन्य अधिकारियों को भी तलब किया और जो अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं थे, उनकी हाज़िरी भी जांची और जो अधिकारी बिना मूवमैंट रजिस्टर भरे अपने डैपूटेशन वाले स्थान पर गए हुए थे, उनकी भी पड़ताल की।

इसके उपरांत मीडिया के साथ बातचीत करते हुये वित्त, कराधान और आबकारी मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति काम में देरी करता है तो वह भी भ्रष्टाचार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नैगटिव रिपोर्ट या पॉजिटिव रिपोर्ट देनी उस अधिकारी का अधिकार क्षेत्र है लेकिन काम में किसी भी तरह की जानबुझ कर की गयी देरी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

आबकारी मंत्री ने कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी बिना मूवमैंट रजिस्टर भरे दफ़्तर में मौजूद नहीं है उनके खि़लाफ़ कार्यवाही की जाऐगी। उन्होंने बताया कि कुछ ब्रांचों का रिकार्ड कब्ज़े में लिया गया है और कुछ अधिकारियों की पड़ताल करने के लिए कह दिया गया है।

एक सवाल के जवाब में हरपाल चीमा ने कहा कि हाईवे पर जो कमर्शियल वाहन चल रहे हैं ख़ास तौर पर भारी वाहन, जिनकी तरफ से जीएसटी की चोरी की जाती है या किसी अन्य तरह की कर सम्बन्धी कोताही की जा रही है, उनके खि़लाफ़ पहले भी कार्यवाही की गई थी और आगे भी इस तरह की कार्यवाही की जाऐगी।

एडवोकेट चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार जिन मुद्दों पर पंजाब की सत्ता में आई थी, उन सभी मुद्दों का हल किया जायेगा और लोगों को एक पारदर्शी और इमानदार सरकार देने के साथ साथ समयबद्ध तरीके के साथ उनके काम भी किये जाएंगे।

इस मौके पर उनके साथ आबकारी और कर कमिश्नर जतिन्दर जोरवाल, डायरैक्टर इन्वेस्टिगेशन जसकरण सिंह बराड़, अतिरिक्त डायरैक्टर ऐक्साइज एंड टैक्सेशन गुरप्रीत सिंह, ए. आई. जी. सुखमिन्दर सिंह चौहान और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X