Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

लेबरफेड ने सोसायटियों की अधिसूचना के नवीनीकरण की मांग की:

Updated on Wednesday, June 25, 2025 17:10 PM IST

नई अधिसूचना न होने से पंजाब के 90 हजार परिवार हो रखे हैं प्रभावित: सैनी 

चंडीगढ़, 25 जून -- लेबरफेड पंजाब के चेयरमैन विश्वास सैनी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बुधवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीडिया से अपनी समस्याएं साझा कीं। लेबरफेड के चेयरमैन ने कहा कि अगस्त 2024 के बाद पंजाब की सोसायटियों को अधिसूचित नहीं किया गया है, जिससे पंजाब की 2800 सोसायटियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर सोसायटियों के लिए नई अधिसूचना जारी करने में और देरी हुई तो 90 हजार परिवार दो वक्त की रोटी से भी वंचित हो जाएंगे।

लेबरफेड पंजाब के वाइस चेयरमैन मोहन सिंह ने कहा कि पंजाब की सभी सरकारी संस्थाओं द्वारा विकास कार्यों के लिए जारी किए गए टेंडरों के तहत लेबरफेड के तहत आने वाली सोसायटियों को 60 लाख रुपये तक के काम करवाने का प्रस्ताव दिया गया है। सभी विकास कार्यों के तहत एक-दो बड़े टेंडर होने से राज्य सरकार को भारी वित्तीय घाटा हो रहा है। इसके साथ ही सोसायटियों में पूरी तरह से काम बंद हो गया है, जिसके कारण पंजाब के करीब 90 हजार परिवार पिछले दस महीनों से बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। लेबरफेड के चेयरमैन विश्वास सैनी ने मीडिया के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान से अनुरोध किया है कि सोसायटियों के नोटिफिकेशन को गंभीरता से लें और तुरंत जारी करें, ताकि सोसायटियों के अधीन काम करने वाला श्रमिक बेरोजगारी की चपेट से बाहर आ सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब के मुख्यमंत्री रोजगार को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं और वे लेबरफेड के अधीन सोसायटियों की समस्या का समाधान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार को सोसायटियों में किसी तरह की कमी या भ्रष्टाचार नजर आता है तो वह इसके तहत विभागीय जांच करवाकर उचित कार्रवाई कर सकती है। चेयरमैन विश्वास सैनी ने राज्य सरकार को जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया है। लेबरफेड पंजाब के चेयरमैन विश्वास सैनी ने कहा कि वर्ष 1957 से सहकारी श्रम एवं निर्माण सोसायटियां देश के विकास में अपना अहम योगदान दे रही हैं। प्रत्येक सोसायटियों का गठन निर्धारित नियमों के अनुसार होता है जिसके तहत उन्हें निर्धारित नियमों के अंतर्गत रहकर विकास कार्यों को पूरा करना होता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर सोसायटियां निर्धारित दरों से करीब 15 प्रतिशत घाटे पर विकास कार्यों के टेंडर लेकर राज्य सरकार को भारी वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रही हैं। 

इस अवसर पर लेबरफेड पंजाब के चेयरमैन विश्वास सैनी, वाइस चेयरमैन मोहन सिंह, डायरेक्टर रणजीत सिंह, लेबर यूनियन फरीदकोट के परमजीत सिंह, मोहाली के डायरेक्टर हरविंदर सिंह, लेबर यूनियन मोहाली के मैनेजर शिवदेव सिंह, संगरूर से लेबर यूनियन के प्रधान जसवीर सिंह, संगरूर लेबर यूनियन के मैनेजर रणतेज सिंह, पटियाला लेबर यूनियन के मैनेजर राकेश कुमार, फरीदकोट के डायरेक्टर दर्शन लाल, फिरोजपुर के डायरेक्टर विजय कुमार और लेबरफेड पंजाब समिति की मैनेजर रजनी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X