शिविर में 74 यूनिट दान किए गए
चंडीगढ़: 24 जून - भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय (आरबीओ), चंडीगढ़ ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सेक्टर 35बी, चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। एसबीआई इस वर्ष अपना 70 वां स्थापना दिवस मना रहा है, और इस उत्सव को मनाने के लिए, एसबीआई पूरे भारत में 70,000 यूनिट्स रक्त एकत्रित कर रहा है। इसी क्रम में, आज के शिविर में 74 यूनिट दान किए गए। सभी रक्तदाताओं को इस नेक कार्य में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया था।
कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुश्री हरगुनजीत कौर, आईएएस, मैनेजिंग डायरेक्टर, पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन, चंडीगढ़ ने किया। सुश्री कौर ने सभी रक्तदाताओं के प्रयासों की सराहना की और शिविर के आयोजन के लिए एसबीआई, आरबीओ, चंडीगढ़ की क्षेत्रीय प्रबंधक सुश्री सुभाषिनी राय की प्रशंसा की। श्री नवीन सैनी, एसबीआई स्टाफ ने 85वीं बार रक्तदान किया और उन्होंने इसके लिए युवाओं को भी प्रेरित किया।
रक्तदाताओं को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए डोनर बैज और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।