चंडीगढ़, 21 जून 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय, सेक्टर 17-बी, चंडीगढ़ में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उल्लासपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर योगाचार्या मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर तन-मन को ऊर्जा एवं शांति से भर दिया।
इस विशेष आयोजन में बैंक के उप महाप्रबंधक टी. सी. मीणा जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए सभी को इसे प्रतिदिन अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था, बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और मानसिक स्फूर्ति का संचार करना भी था।