Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

सेवाः नोफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट समाजसेवी संस्था ने जरूरतमंदों के लिए शुरू की निशुल्क एंबुलेंस सेवा

Updated on Thursday, June 12, 2025 14:01 PM IST

पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ प्रशासक ने हरी झंडी दिखा कर जनता को किया समर्पित

चंडीगढ़:--ट्राईसिटी की विख्यात समाजसेवी संस्था नोफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त एम्बुलेंस सेवा शुरू की है। इस पहल से उन लोगों को मदद मिलेगी, जिनके पास एम्बुलेंस सेवा के लिए पैसे नहीं हैं और जिन्हें आपातकालीन चिकित्सा परिवहन की आवश्यकता होती है।

 

पी जी आई स्थित गुरुद्वारा प्रतख दर्शन पातशाही 6वीं में गुरुवार को नोफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट समाजसेवी संस्था ने निःशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। इससे आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को मदद मिलेगी। पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी दिखा कर जनता को समर्पित किया।

 

इस अवसर पर चंडीगढ़ नोफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट गुरमीत सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टण्डन, गुरु का लँगर आई हॉस्पिटल के संचालक एच एस सभरवाल,

गुरुद्वारा प्रतख दर्शन पातशाही 6वीं सभा के प्रधान, सरदार सुखदेव सिंह 

 सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

 

निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू कर संस्थान ने जनता की सेवा करने का जो संकल्प लिया है, उसे माननीय गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने सराहा। उन्होंने कहा कि पी जी आई में हिमाचल, पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर सहित कई राज्यों से लोग इलाज के लिए आते हैं। जिनमे जरूरतमंद लोग भी होते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नही होती कि वो अपने मरीज का अच्छे से इलाज करवा सके। या फिर वापिस अपने गांव, शहर और राज्य पहुंच सके। नोफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फ्री एम्बुलेंस सेवा वाकई ही सराहनीय है। इस सेवा का जरूरतमंद मरीजों को निश्चित रूप से बेहद फायदा होगा। 

 

गुरमीत सिंह ने बताया कि समाजसेवा को ध्येय मानते हुए फ्री एंबुलेंस सेवा को जरूरतमंद जनता को समर्पित किया है। यह एंबुलेंस सेवा जरूरतमंदों के पूरी तरह से निशुल्क रहेगी, जबकि अन्य को इस सुविधा के लिए भुगतान करना पड़ेगा। एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाने के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस में बेसिक सपोर्ट सिस्टम के साथ साथ ऑक्सिजन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जल्द ही हम इसमें वेंटिलेटर सुविधा भी उपलब्ध करवाएंगे। 

 

गुरमीत सिंह ने बताया कि नोफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पिछले काफी लंबे समय से समाजसेवा के अनेकानेक कार्य किए जाते आ रहे हैं। ट्रस्ट ने 400 से अधिक जरूरतमंद कन्याओं की शादी करवाई है। ट्रस्ट की ओर से 7 सरकारी स्कूल अडॉप्ट किए जा चुके हैं। जिसमे बच्चों की फीस, बुक्स और स्टेशनरी का बीड़ा ट्रस्ट उठाती है।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटी जा चुकी हैं।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X