चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने वियाना (आस्ट्रिया) में संत रामानंद डेरा सच्च खंड, बल्लां वाले जिला जालंधर की उनके विरोधियों हाथों मौत के परिणाम के तौर पर भीड़ द्वारा जिला अमृतसर, होश्यिारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मुक्तसर और शहीद-भगत सिंह नगर आदि में निजी जायदाद के नुकसान की प्रति पूर्ति करने संबंधी प्रभावित व्यक्तियों से आवेदनों की मांग की है।
आज यहां पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह आवेदन संबंधित जिले के उपायुक्त या सीधे तौर पर राज्य सरकार द्वारा गठित किए गये क्लेम कमिशन को ठोस सबूतों सहित 31 जनवरी तक दिये जा सकते हैं।