Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

तंबाकू के सेवन से मुंह में सफेद या लाल रंग की झिल्ली बनना घातक:चक्रवर्ती

Updated on Saturday, May 31, 2025 12:40 PM IST

प्रयोग फाउंडेशन,आईडीए व परिवर्तन एनजीओ ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर किया शिविर का आयोजन


कैंप में सौ से अधिक लोगों के दांतों की हुई जांच


चंडीगढ़। 
तंबाकू का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के मुंह में अगर सफेद या लाल रंग की झिल्ली है तो वह गंभीर चिंता का विषय है। उसे तुरंत डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए। उक्त विचार प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सैकट चक्रवर्ती ने प्रयोग फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन दंत रक्षक के तहत विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन तथा एनजीओ परिवर्तन के सहयोग से चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित मार्केट में आयोजित शिविर के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।


ओरल डेंटल हेल्थ व डेंटल कैंसर के क्षेत्र में काम कर रहे डॉ.चक्रवर्ती ने कहा कि बीड़ी, सिगरेट पीने तथा कूल लिप, खैनी, जर्दा आदि खाने के कारण अगर मुंह में सफेद या लाल झिल्ली पड़ती है और मुंह में कोई छाला पक्के तौर पर रहता है तो यह मुंह के कैंसर के लक्ष्ण हैं। तंबाकू का सेवन हर रूप में घातक है। तंकाबू सेवन के कारण मुंह में होने वाले छालों या मुंह में बदलाव से किसी प्रकार से दर्द नहीं करता है तो यह और भी घातक है।


इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.रोमिका वढेरा,डॉ.तृप्ता अहलूवालिया ने जहां दांतों से संबंधित अन्य बीमारियों के बारे में बताया कि वहीं डॉ.कविता शर्मा ने कैंप में भाग लेने वाले लोगों को ब्रश करने के सही तरीके के बारे में बताया।


इस अवसर पर बोलते हुए प्रयोग फाउंडेशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष नितेश महाजन ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर लगाए गए कैंप में सौ से अधिक लोगों की जांच की गई।


इस अवसर पर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रतिभा चौहान ने जहां दांतों की जांच की। वहीं डॉ.गुरमीत सिंह की टीम द्वारा मुफ्त बीपी व शुगर की जांच की गई। कई लोगों में शुगर के कारण दांतों की बीमारी के संकेत भी मिले। इस अवसर पर समाज सेवी डेजी महाजन, शिवांगी बंसल समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X