Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

पंजाब के राज्यपाल ने दुनिया के पहले एआई-एनेबल्ड प्रॉपर्टी बुकिंग एप मिस्टरप्रॉपटेक (MrProptek) को लॉन्च किया

Updated on Tuesday, May 27, 2025 17:00 PM IST

-ट्राइसिटी के 23 वर्षीय टेक टैलेंट आगमन भाटिया द्वारा डेवलप्ड रेवोल्यूशनरी प्लेटफॉर्म वैश्विक रियल एस्टेट ट्रांजेक्शंस को बदलने के लिए तैयार

चंडीगढ़, 27 मई, 2025: यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया द्वारा दुनिया के पहले एआई-एनेबल्ड प्रॉपर्टी बुकिंग प्लेटफॉर्म मिस्टरप्रॉपटेक (MrProptek) के लॉन्च के साथ रियल एस्टेट टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस ऐप को ट्राइसिटी के 23 वर्षीय प्रतिभाशाली युवक आगमन भाटिया ने बनाया है।

राज्यपाल ने कहा कि मिस्टरप्रॉपटेक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा, "यह चंडीगढ़ और पंजाब के लिए गर्व की बात है कि दुनिया का पहला ऐसा ऐप एक युवा और गतिशील उद्यमी द्वारा डिजाइन, विकसित और लॉन्च किया गया है।"

"प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे जीवंत बन गया है। मैं ऐप के माध्यम से नौकरी प्रदाता बनने के युवा उद्यमी के प्रयासों की सराहना करता हूं। हमें इस तरह के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रुरत है ताकि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाए और पीएम मोदी का सपना साकार हो जाए ," उन्होंने कहा।

 



प्लाक्षा यूनिवर्सिटी से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)/एमएल (मशीन लर्निंग) ग्रेजुएट आगमन भाटिया, जिन्होंने इनोवेटिव एप का कॉन्सेप्ट तैयार कर उसे डेवलप किया, ने लॉन्च इवेंट के दौरान मीडियाकर्मियों को बताया कि मिस्टरप्रॉपटेक न केवल भारत में बल्कि ग्लोबल स्तर पर रियल एस्टेट बिज़नेस को नए सिरे से डिफाइन करने के लिए तैयार है।

आगमन ने कहा कि “इस एप के ज़रिए हम रियल एस्टेट इंडस्ट्री की सबसे बड़ी समस्या को हल करेंगे — ‘किसी भी डील को पूरा करने में लगने वाला लंबा समय’। पहले जो काम महीनों में होता था, अब उसमें घंटों लगेंगे। रियल एस्टेट सेक्टर का यही भविष्य है।”

आगमन ने बताया कि एप के साथ, यूजर्स अपने फ़ोन या लैपटॉप पर बैठकर ग्लोबल स्तर पर प्रॉपर्टी की सर्च, तुलना और बुकिंग कर सकते हैं।

आगमन ने कहा कि “मिस्टरप्रॉपटेक रियल एस्टेट को खरीदने, बेचने और अनुभव करने के तरीके को एक नए अनुभव के तौर पर पेश करेगा। इस प्लेटफ़ॉर्म में 4के वर्चुअल वॉकथ्रू, इंस्टेंट बुकिंग क्षमताएं, ट्रांसपेरेंट डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन, एआई-बेस्ड प्रॉपर्टी सुझाव और एक बिल्डर डैशबोर्ड है जो कुछ ही घंटों में इन्वेंट्री बेच सकता है। ठीक वैसे ही जैसे बुकमायशो मूवी टिकट के साथ करता है, जिससे प्रोसेस पूरी तरह से डिजिटल, बेहद तेज और बेहद इंटेलिजेंट बन जाता है।”

इस बारे में विस्तार से बताते हुए, आगमन ने कहा कि एप के मूल में डीप-टेक ‘Oora’ ‘ऊरा’ और ‘Aug’ ‘ऑग’ है जिसे उन्होंने डेवलप किया है।

“मिस्टरप्रॉपटेक दो प्रोपराइटरी इन-हाउस सिस्टम द्वारा ऑपरेटेड है। जबकि ‘ऊरा’ एक इंटेलिजेंट एआई असिस्टेंट है जो ग्राहकों और बिज़नेस ओनर्स को रियल टाइम में सवालों के जवाब, लोकेशन की जानकारी और व्यक्तिगत सुझाव देने में मदद करता है, ‘ऑग’ एक अत्याधुनिक वर्चुअल टेक मॉड्यूल है जो डॉलहाउस व्यू, फ़र्नीचर डी-फ़र्निशिंग, कमरे के माप और इमर्सिव वर्चुअल वॉकथ्रू प्रदान करता है। साथ में वे एक सहज, पारदर्शी और भविष्य की प्रॉपर्टी का अनुभव बनाते हैं।”

आगमन एक पॉवरफुल विरासत को आगे बढ़ा रहें हैं । वह भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के अग्रणी के एस भाटिया के बेटे हैं, जिन्हें पम्पकार्ट की स्थापना के लिए जाना जाता है, जो कि पहला ऑनलाइन पम्प स्टोर है, जिसे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने 2015 में सिलिकॉन वैली में डिजिटल इंडिया समिट के दौरान व्यक्तिगत रूप से मान्यता दी थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया था।

 

अब, आगमन चंडीगढ़ और पंजाब की स्टार्टअप मूवमेंट को दोबारा से जिंदा कर रहें है और रियल एस्टेट को एक नए ग्लोबल लेवल पर ले जा रहें हैं ।

मिस्टरप्रॉपटेक के को-फाउंडर और सीईओ के.एस. भाटिया ने मीडियाकर्मियों से कहा कि "एप के लॉन्च के साथ रीजन के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए रोमांचक समय आने वाला है। मुझे यकीन है कि चंडीगढ़ के कई युवा अब नए स्टार्टअप आइडियाज को सामने लाने के लिए प्रेरित होंगे।"

मिस्टरप्रॉपटेक के बारे में आगे बात करते हुए आगमन ने कहा कि, "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन और यूजर-केंद्रित डिज़ाइन के अनूठे मिक्स से सपोर्टेड एप यूजर्स को दुनिया में कहीं से भी 10 मिनट से कम समय में प्रॉपर्टी बुक करने की सुविधा देता है, जो पहले कभी हासिल नहीं हुआ।"

अधिक जानकारी साझा करते हुए आगमन ने कहा कि एप भारत का एकमात्र ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जो अल्ट्रा-लग्जरी खरीदारों की मांग को भी पूरा करता है। उन्होंने कहा कि किफायती फ्लैटों से लेकर प्राइवेट आइलैंड्स, बीच विला और हाउसबोट तक, यह प्लेटफ़ॉर्म वैश्विक रियल एस्टेट निवेश के लिए वन-स्टॉप-शॉप है।

भविष्य की विस्तार योजनाओं के बारे में बात करते हुए आगमन ने कहा कि चंडीगढ़ लॉन्च के बाद, मिस्टरप्रॉपटेक अगले दो महीनों में बैंगलोर, मुंबई और सूरत में विस्तार करने जा रहा है। अगस्त में हम दुबई में लॉन्च करेंगे और 2028 तक हम पूरे एशिया को कवर करेंगे।

के एस भाटिया ने कहा, "जून के अंत तक हम विज्ञापन लॉन्च करेंगे जो एआई पावर्ड हो सकते हैं, और अगले छह महीनों में हम ब्लॉकचेन की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी लेकर आएंगे जो रियल एस्टेट का भविष्य है। 2026 के अंत तक हम 'रेंट एंड लीजिंग' ऐप बनाएंगे क्योंकि हमें लगता है कि 'रेंट एंड लीजिंग' ही भविष्य है।"

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X