Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

मिशन फते संस्था द्वारा सेक्टर 17 में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा — गूंजे देशभक्ति के नारों से आसमान

Updated on Sunday, May 25, 2025 21:05 PM IST

चंडीगढ़, 25 मई — आज मिशन फते संस्था द्वारा सेक्टर 17 में एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस यात्रा में ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे ओजपूर्ण नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हर गली और चौराहे पर देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी।

 

यात्रा में शहर की कई प्रमुख सिख जत्थेबंदियों ने भाग लिया और अपने पारंपरिक स्वरूप में, हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपनी आस्था को उजागर किया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों के साथ हुई, जिसके बाद विशाल जनसमूह ने तिरंगा लेकर मार्च किया।

 

इस आयोजन के माध्यम से संस्था ने युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और सेना के बलिदान को याद रखने का आह्वान किया। मिशन फते के पदाधिकारियों ने कहा:

 

“हमें अपनी सेना पर गर्व है। हमारे जवान दिन-रात सीमा पर डटे रहकर देश की रक्षा कर रहे हैं। यदि कोई भी भारत की ओर आँख उठाएगा, तो उसका सपना चूर-चूर कर दिया जाएगा। हम न केवल शांति के पक्षधर हैं, बल्कि अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर भी हैं।”

 

इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से न केवल एकता का संदेश गया, बल्कि यह भी साबित हुआ कि देश की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के लिए हर नागरिक खड़ा है। यात्रा के दौरान बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुज़ुर्गों सभी की भागीदारी देखने को मिली।

 

कार्यक्रम के अंत में देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और यह संकल्प लिया गया कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव के लिए सभी नागरिक एकजुट रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X