Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ के आईटी इंटरप्रेन्योर ने लांच किया नेचुरल इंटेलिजेंस , दावा एआई से आगे

Updated on Monday, May 19, 2025 15:22 PM IST

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट चंडीगढ़ के आईटी इंटरप्रेन्योर 31 वर्षीय सिद्धांत बंसल ने नेचुरल इंटेलिजेंस (एनआई) लांच किया है , जिसके बारे में उनका दावा है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की जगह कुछ अधिक मानवीय टच लाता है। 

सोमवार को नेचुरल इंटेलिजेंस के लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए आईटी कंपनी अलोहा इंटेलिजेंस के फाउंडर सिद्धांत ने कहा कि यह कोई प्रोडक्ट लॉन्च नहीं है, यह एक टेक्निक रीसेट है। यह एआई का अंत और नेचुरल इंटेलिजेंस का उदय है। सिद्धांत ने दावा किया कि दुनिया धीरे-धीरे महसूस कर रही है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग खत्म हो गया है, अब समय है नेचुरल इंटेलिजेंस का। 

सालों तक सिद्धांत ने कटिंग एज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम बनाए। उन्होंने उसे इस्तेमाल किया, उसकी सीमाएं जानी। और फिर उन्होंने महसूस किया ये सिस्टम इंसानों के लिए नहीं बने। इनमें रफ्तार थी, लेकिन समझ नहीं। इनमें डेटा था, लेकिन भावना नहीं।

इसलिए उन्होंने बनाया नेचुरल इंटेलिजेंस जो एक ऐसा सिस्टम है जो इंसान की तरह सुनता है, सोचता है, और जवाब देता है। इसमें कमांड नहीं, कन्वर्सेशन है, इसमें ऑटोमेशन नहीं, कनेक्शन है।

अलोहा दुनिया की पहली ऐसी कंपनी है जो पूरी तरह नेचुरल इंटेलिजेंस पर आधारित है। ये न केवल लोगों के लिए बना है, बल्कि मशीनों के लिए भी एक रियल टाइम थिंकिंग ब्रेन की तरह काम करता है। इससे सॉफ्टवेयर, "ऐप्स" और ह्यूमन लाइक डिवाइस बन जाते हैं।

“चाहे एक छात्र आरटीआई भरना चाहता हो, या एक माता-पिता एफआईआर लिखना चाहें, अलोहा उनका साथ देता है। और वो भी इतनी कम कीमत में। इस सिस्टम में न ऐड हैं, न सर्विलांस, न ही डिस्ट्रेक्शन। बस सच्ची और साफ़ तकनीक है।“

सिद्धांत कहते हैं, “इंटेलिजेंस का मतलब तेज़ नहीं, सही होना चाहिए। मेरा मकसद टेक्नोलॉजी को वापस लोगों के हाथ में देना है । नेचुरल इंटेलिजेंस इंसानों के साथ-साथ मशीनों को भी समझदार बनाती है। अब सिस्टम ऑटोमेशन से आगे बढ़कर समझदारी और मानवता की दिशा में काम कर रहे हैं।

अलोहा इंटेलिजेंस भारत में बना है, भारत के लिए बना है। यह "सिलिकॉन वैली" को फॉलो नहीं करता — यह अपनी भाषा बोलता है। यह भारत की ज़मीन से निकली आवाज़ है, जो अब दुनिया सुन रही है, सिद्धांत ने कहा ।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X