Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

प्राइवेट स्कूलों का स्थाई समाधान करे सरकार - कुलभूषण शर्मा

Updated on Wednesday, May 07, 2025 16:23 PM IST

चंडीगढ़ - चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए फेडरेशन ऑफ़ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और निसा के राष्ट्रिय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा जिन स्कूलों को सरकार द्वारा मान्यता प्रदान नहीं की गई है, उनका मामला दो दशकों से भी अधिक समय से आधार में लटका हुआ है, जिससे हरियाणा में हर वर्ष जब अप्रैल माह में दाखिले का वक्त होता है और जब बोर्ड परीक्षा समय होता है प्राइवेट स्कूलों पर तलवार लटका दी जाती है, जिससे प्राइवेट स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की जगह अपने- अपने विद्यालयों का अस्तित्व बचाने के लिए अधिकारीयों और सरकार के चक्कर लगाने पर लगे रहते है | 

 

कुलभूषण शर्मा ने कहा 10 वर्ष से अधिक समय से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिसने घोषणा पत्र में वादा किया था की उनकी सरकार बनने पर इस समस्या का स्थाई समाधान कर दिया जायेगा परन्तु चिंता का विषय यह है की हरियाणा के हज़ारों स्कूल अब भी उस राहत का इंतजार कर रहे हैं जिसकी उम्मीद उनको भारतीय जनता पार्टी की सरकार से है | कुलभूषण शर्मा ने कहा जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग को राहत दे रहे हैं तो उन्हें प्राइवेट स्कूलों की बैठक बुलाकर उनकी समस्या का समाधान शीघ्र करना चाहिए !

 

प्राइवेट स्कूल लगातार शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा जी को भी अपनी समस्याओं से अवगत करवा रहे हैं, कुलभूषण शर्मा ने कहा सरकार को एक मुश्त शिक्षा के अधिकार के तहत 2011 से पहले चलने वाले स्कूलों को शिक्षा के अधिकार के तहत हर स्कूल को जितने कमरे उनके पास उपलब्ध है उसके अनुसार मान्यता प्रदान कर देनी चाहिए ताकि सभी स्कूल शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ कर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करें | जो स्कूल किसी कारण नियम पुरे नहीं कर पा रहे हैं उन्हें उचित समय दे कर पुराने नियमों में स्कूल शिफ्ट करने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए |

 

कुलभूषण शर्मा ने कहा एक विशेष आर्डर का हवाला देकर कुछ जिलों में अधिकारी कुछ स्कूलो पर जोर जबरदस्ती कर रहे है जो सही नहीं है | शिक्षकों से इस प्रकार का व्यवहार सभ्य समाज में बर्दाश्त के काबिल नहीं है माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री तुरंत मामले में हस्तक्षेप कर स्कूलों से हो रही धक्केशाही और उनके खिलाफ अफ आई आर की धमकी दी जा रही है पर अंकुश लागए और प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधियों से बैठककर इसका स्थाई समाधान निकालें |

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X