Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

हाइब्रिड धान पर प्रतिबंध से पंजाब के किसानों की आय पर पड़ेगा असर:अजय राणा

Updated on Wednesday, April 30, 2025 19:56 PM IST

एफएसआईआई ने दी पंजाब सरकार के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती


मालवा क्षेत्र में किसानों के लिए वरदान है हाइब्रिड धान


चंडीगढ़। पंजाब कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन में हाइब्रिड धान के बीजों की बिक्री और बुआई पर लगाए गए प्रतिबंध से राज्य के धान किसानों की आय को प्रति एकड़ आठ से दस हजार रुपये तक का नुकसान हो रहा है। फैडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया के चेयरमैन और सीआईआई उत्तर क्षेत्र कृषि समिति के चेयरमैन अजय राणा ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि अन्य राज्यों के किसान वर्षों से हाइब्रिड धान से बेहतर उपज और अधिक आय की बात कर रहे हैं, जो वैज्ञानिक परीक्षणों और किसानों के खेतों में हुए आंकड़ों पर आधारित है। एफएसआईआई ने इस फैसले को चुनौती देते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई इसी महीने निर्धारित है।


राणा ने कहा कि हाइब्रिड धान प्रति एकड़ पांच से छह क्विंटल तक अधिक उपज देता है और इसमें कम जल में ज़्यादा काम किया जा सकता है। इन बीजों पर रोक लगाकर राज्य सरकार छोटे किसानों की लगभग एक महीने की आय छीन रही है। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड धान की किस्में वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और सरकार द्वारा अधिसूचित हैं। यह अधिक उपज देती हैं, जल संरक्षण में सहायक हैं और पराली जलाने की घटनाएं भी घटाती हैं। इन पर प्रतिबंध लगाकर किसानों को उनकी आय बढ़ाने और टिकाऊ खेती अपनाने के अवसर से वंचित किया जा रहा है।


राज्य सरकार का यह प्रतिबंध 7 अप्रैल 2025 से प्रभावी हुआ है, जिसके तहत आगामी धान रोपण सीजन के लिए हाइब्रिड धान की किस्मों की खेती पर रोक लगाई गई है। सरकार ने इसके पीछे भूजल दोहन और मिलिंग रिकवरी की कम गुणवत्ता को कारण बताया है। लेकिन उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि हाइब्रिड धान जल की बचत करता है और इसकी मिलिंग रिकवरी पंजाब राज्य द्वारा अनुमोदित किस्मों के समान या बेहतर है।


राणा ने कहा कि पंजाब का कृषि क्षेत्र एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तकनीकों, जैसे कि हाइब्रिड धान, को अपनाना किसानों की आय बढ़ाने, संसाधनों की बचत और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। किसानों से उनके बीज चयन और विकल्प का मूल अधिकार न छीना जाए।


उन्होंने आगे कहा कि मालवा क्षेत्र की मिट्टी में लवणता की समस्या है, जहां हाइब्रिड बीज अधिक अनुकूल साबित हुए हैं और राज्य विश्वविद्यालय की किस्मों की तुलना में कहीं अधिक उपज देते हैं। पंजाब के जी.टी. रोड बेल्ट में किसान धान के साथ आलू या मटर और उसके बाद मक्का जैसी फसलें लेते हैं। हाइब्रिड धान की किस्में कम अवधि की होने के कारण इस तरह के फसल चक्र के लिए अधिक उपयुक्त हैं, जिससे किसानों को अधिक लाभ होता है।


इस प्रतिबंध का समय भी चिंता का विषय है, क्योंकि खरीफ 2025 की बुआई का समय नजदीक है। किसान और बीज व्यापारी असमंजस की स्थिति में हैं, जिससे आर्थिक नुकसान की संभावना है।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X