Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

मुकट हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट में अत्याधुनिक अज़्यूरियन कैथ लैब की शुरुआत

Updated on Tuesday, April 29, 2025 19:37 PM IST

चंडीगढ़ । कार्डियक साइंसेज़ के क्षेत्र में एक अग्रणी और प्रतिष्ठित संस्थान मुकट हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, चंडीगढ़ ने एक बार फिर अत्याधुनिक तकनीक को अपनाते हुए फिलिप्स अज़्यूरियन कैथ लैब की शुरुआत की है।

कैथ लैब भारत में गिनी-चुनी जगहों पर ही उपलब्ध है तथा यह तकनीक कॉरपोरेट हेल्थकेयर सेक्टर में चंडीगढ़ के लिए एक नई उपलब्धि है। नीदरलैंड की यह फिलिप्स अज़्यूरियन तकनीक इमेज-गाइडेड इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं में सबसे कम विकिरण के साथ अत्यधिक सटीकता, सुरक्षा और दक्षता प्रदान करती है, जिससे हृदय, रक्त नलिकाओं और न्यूरोलॉजिकल संबंधी जटिल प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी रूप से की जा सकती हैं।  

इस नई सुविधा का उद्घाटन अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रवि इंदर सिंह ने वरिष्ठ डॉक्टरों, अस्पताल प्रशासन और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि फिलिप्स अज़्यूरियन कैथ लैब की स्थापना मुकट हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट में चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए विश्वस्तरीय कार्डियक देखभाल को और नज़दीक लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य सबसे उन्नत निदान और उपचार प्रक्रियाओं को अधिक सुरक्षित, सटीक और प्रभावशाली तरीके से प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि वे रोगी की देखभाल, तकनीक और चिकित्सीय नवाचार में उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

इस नई कैथ लैब में फ्लैट डिटेक्टर तकनीक, रियल टाइम इमेज प्रोसेसिंग, सहज यूजर इंटरफेस, तेज़ गति से स्थिति बदलने की क्षमता, मरीज के अनुभव को बेहतर बनाने वाला शांत सुपर कूल जनरेटर और एक्स-रे बीम फिल्टर्स के साथ डॉक्टरों, स्टाफ और मरीजों के लिए न्यूनतम विकिरण आदि कई अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, बेहतर इमेज क्वालिटी और मशीन के संचालन को सक्षम बनाने वाला उन्नत सॉफ़्टवेयर, रक्त नलिकाओं के बेहतर अवलोकन के लिए आईवीयूएस (इन्ट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड) तकनीक, और स्टेंट की स्पष्ट लाइव इमेजिंग के लिए स्टेंट बूस्ट टेक्नोलॉजी जैसी खूबियां भी शामिल हैं।

विशेष रूप से, आईवीयूएस तकनीक के जरिए धमनी के अंदर की प्लाक और कोलेस्ट्रॉल जमाव की स्थिति देख कर भविष्य के जोखिमों का आकलन करना संभव हो गया है।

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

X