Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

"श्री सत्य साई नैशनल क्रिकेट लीग" का आयोजन पूरे भारत वर्ष में होगा

Updated on Monday, April 14, 2025 09:58 AM IST

चंडीगढ - भगवान श्री सत्य साई बाबा जी के अवतार जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देश-विदेश में चलाए जा रहे अनेकों सेवा प्रकल्पों एवं कार्यों में से एक "श्री सत्य साई नैशनल क्रिकेट लीग" का आयोजन पूरे भारत वर्ष में किया जा रहा है। इस लीग की विशेषता यह है कि यह विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है जिसमें कि पूरे देश से 850 से अधिक टीमों के लगभग 11500 युवाओं ने भाग लिया है। देश के हर राज्य के श्री सत्य साई सेवा संगठनों द्वारा यह मैच आयोजित किए जा रहे हैं। इस लीग की एक विशेषता यह भी है कि इसमें भाग लेने वाले सभी युवाओं का संस्था द्वारा चलाए जा रहे किसी एक सेवा कार्य से जुड़ना अनिवार्य है, जिससे कि युवाओं में समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी की भावना को प्रकट करके स्वयं में अच्छे परिवर्तन से विश्व के परिवर्तन का प्रयास करें। यही श्री सत्य साई सेवा संगठन का मूल उद्देश्य है।

हरियाणा एवं चंडीगढ राज्य में भी इस लीग के अंतर्गत 8 जिलों से 12 टीमों ने भाग लिया, जिनके द्वारा अब तक 19 मैच राज्य में विभिन्न स्थानों पर खेले जा चुके हैं। राज्य स्तर के फाइनल में सोनीपत व अम्बाला की टीमों ने अपनी जगह बनाई। फाइनल मैच 13 अप्रैल, रविवार को चंडीगढ़ के डी. ए. वी. स्कूल, सेक्टर-8 के क्रिकेट मैदान में खेला गया, जिसका उद्घाटन चंडीगढ़ की मेयर श्रीमती हरप्रीत कौर द्वारा किया गया , साथ ही चंडीगढ़ के वरिष्ठ समाज सेवी श्री संजय टंडन व प्रिया टंडन द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। रोचक मुकाबले में अंबाला की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

इस मैच के बाद सभी 12 टीमों के लगभग 175 खिलाडियों में से 15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राज्य की टीम के रूप में चुने जाएंगे। आगे जोनल स्तर पर सभी उत्तर भारतीय राज्यों की टीमों के मध्य मैच खेले जाएंगे। राज्य स्तर की इन टीमों के मध्य से सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी चुनकर जोनल टीम तैयार की जाएगी। इस प्रकार पूरे भारत से 6 जोनल टीमें बनेंगी जोकि राष्ट्रीय स्तर पर सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेलने के लिए श्री सत्य साई बाबा के आश्रम, प्रशांति निलयम (श्री सत्य साई जिला), आंध्र प्रदेश में स्थित श्री सत्य साई हिल व्यू स्टेडियम में खेलने के लिए पहुंचेंगी। इस कार्यक्रम में कई पूर्व व वर्तमान क्रिकेट खिलाडी, जोकि बाबा के भक्त भी हैं, वहां उपस्थित रहेंगे। इस पूरी लीग के अंतर्गत किसी भी खिलाड़ी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया। सभी मैच भक्तों द्वारा उनके निस्स्वार्थ प्रेम को प्रदर्शित करते हुए आयोजित किए गए।

यह जानकारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष व क्रिकेट चेयरमैन डॉ. आर. बी. खर्ब एवं संगठन के प्रांतीय सेवा संयोजक व क्रिकेट प्रभारी प्रभात गुप्ता द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट कन्वीनर प्रीतम सिंह तंवर, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश धीर, ट्रस्टी अजय शर्मा, समिति संयोजक नरेश शर्मा, मेडिकल संयोजक डाॅ. सोनल चुघ, युवा संयोजक दिव्या साई कक्कड़, आई टी संयोजक अंकुश गर्ग, पंचकुला जिलाध्यक्ष के के शर्मा, अंबाला जिलाध्यक्ष संजीव वालिया, दीपक कपूर, अभिषेक सैनी सहित साई भक्त उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X