Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

वीएचएस एमयूएन 2025 का शानदार समापन

Updated on Sunday, April 13, 2025 20:58 PM IST

श्री राम स्कूल, मौलसारी, नई दिल्ली को बेस्ट डेलीगेशन और सेंट कबीर पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ के आरव भाटिया को बेस्ट डेलीगेट घोषित किया गया

 

इस पूरे रीजन, भारत के अन्य भागों और दुनिया भर के 18 से ज़्यादा स्कूलों से 180 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया

 

चंडीगढ़, 13 अप्रैल, 2025: चंडीगढ़ के सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूल द्वारा आयोजित वीएचएस एमयूएन (मॉडल यूनाइटेड नेशंस) 2025 का आठवां एडीशन –डिप्लोमेसी, वैश्विक चेतना और परिवर्तनकारी संवाद का चार दिवसीय उत्सव - स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। रविववार को स्कूल परिसर में समापन समारोह में स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया और उनके योगदान को सराहा गया।

 

‘बी द चेंज: जुंटोस सिन मीडो (एक साथ, बेखौफ)’ के आकर्षक और दिलचस्प थीम पर आधारित इस समिट ने प्रतिनिधियों को साहस के साथ नेतृत्व करने, दृढ़ विश्वास के साथ बोलने और बिना किसी हिचकिचाहट के सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। संजीव चंद्रा जिन्हें विभिन्न महाद्वीपों में 31 से अधिक वर्षों का अनुभव है मुख्य अतिथि थे। चंद्रा ने अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्त, निर्यात और बीमा में नेतृत्व की भूमिका निभाई है जो वास्तविक दुनिया पर गहरा प्रभाव डालते हैं।

 

समारोह के दौरान, वीएचएस एमयूएन प्रतिनिधियों को उनके शानदार प्रदर्शन, असाधारण शोध, कूटनीति और लीडरशिप भूमिकाओं के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। बेस्ट स्कूल डेलीगेशन का पुरस्कार श्री राम स्कूल, मौलसारी, नई दिल्ली को दिया गया और सैक्रेटरी जनरल का बेस्ट डेलीगेशन अवॉर्ड सेंट कबीर पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ के आरव भाटिया को प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान उनकी सलाहकार भूमिका के लिए सराहना के प्रतीक के रूप में कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। ये व्यक्ति बहस का मार्गदर्शन करने, प्रतिनिधियों का मूल्यांकन करने और समितियों के बेहतर सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए भी जिम्मेदार थे। सम्मेलन के सफल कार्यान्वयन में उनके योगदान के लिए सचिवालय, अंडर-सैक्रेटरीज-जनरल्स (यूएसजी'स ) और कोऑर्डिनेटर्स को कोर आर्गेनाइजिंग कमेटीज अवॉर्ड भी दिए गए।

 

इस अवसर पर बोलते हुए, चंडीगढ़ के सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूल की प्रिंसिपल रेणु पुरी ने वीएचएस एमयूएन 2025 का हिस्सा बनने के लिए स्टूडेंट्स प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी।

 

पुरी ने सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि "इस साल वीएचएस एमयूएन 2025 में, युवा डेलीगेट्स ने मिडिल संकट सहित कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें फिलिस्तीनी संघर्ष भी शामिल था। समान नागरिक संहिता भी एक प्रमुख विषय था, जिसमें समानता और राष्ट्रीय एकीकरण के लिए इसके अलग अलग प्रभावों और उद्देश्यों पर चर्चा की गई। यूएन विमेन में, प्रतिनिधियों ने हाशिए पर पड़ी महिलाओं के अधिकारों की वकालत की।"

 

देश भर और विदेशों में 18 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थानों के 180 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ, समिट में आठ सावधानीपूर्वक क्यूरेट की गई कमेटियां शामिल थीं - जिनमें यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली, यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल, कॉन्टीन्यूस क्राइसिस कमेटी और इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल शामिल थीं - जिनमें से प्रत्येक को तत्काल वैश्विक और राष्ट्रीय चिंताओं को संबोधित करते हुए प्रतिनिधियों की बौद्धिक और नैतिक रूप से चुनौती देने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

 

समारोह के दौरान, वीएचएस के स्टूडेंट्स ने जोशीले भांगड़ा और खूबसूरत कथक परफॉर्मेंस सहित वाइब्रेंट कल्चरल प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

 

विशेष रूप से, इस वर्ष के कॉन्फ्रेंस में पारंपरिक यूनाइटेड नेशंस संगठनों से लेकर प्रभावशाली, तेज गति वाले क्राइसिस सिमुलेशन तक की समितियों का एक विशिष्ट चयन प्रस्तुत किया गया। अनुभवी और कूटनीतिक रूप से कुशल कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों के मार्गदर्शन में, प्रतिनिधियों ने कठोर बहस और सल्यूशन -ओरिएंटेड डिसकोर्स में भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X