Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

गौ माता को दुर्दशा से बचाने के लिए राष्ट्र माता घोषित करना बेहद जरूरी है : पूज्य संतोष जी महाराज

Updated on Tuesday, April 08, 2025 11:07 AM IST

साईं बाबा का विरोध करने को अनुचित ठहराया


आदि गंगा गोमती चालीसा की रचना करके गोमती के घाटों पर गोमती आरती शुरू करवाने का श्रेय है संतोष जी महाराज को

चण्डीगढ़ : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना ही चाहिए क्योंकि गौ माता में हिन्दुओं के सभी इष्टदेव व देवियां वास करती हैं। ये बात आज कथावाचक प्रेममूर्ति पूज्य संतोष जी महाराज ने एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। पूज्य संतोष जी महाराज श्री साई धाम, सेक्टर 29 में श्री रामनवमी उत्सव में पहली बार आयोजित की गई संगीतमयी राम कथा में कथाव्यास के तौर पर श्री अयोध्या धाम से यहाँ पधारे थे।

उन्होंने कहा कि हिन्दू जन गाय के द्वारा प्रदत्त अमृत तुल्य दूध, गोमूत्र व गोबर आदि का खूब सेवन करते हैं व इनसे बने अन्य उत्पादों का व्यावसायिक लाभ भी पाते हैं, परन्तु बूढ़ी होने पर उन्हें आवारा भटकने के लिए छोड़ देते हैं जोकि बेहद अनुचित है। गाय को राष्ट्र माता घोषित करने पर सरकार को गाय के प्रति कुछ कायदे-क़ानून भी तय करने पड़ेंगे तथा आम नागरिकों को उन्हें पालन करना होगा, जिससे गाय माता सम्मान बहाल हो सकेगा।


संतोष जी महाराज ने साईं बाबा का विरोध करने वालों को भी सावधान करते हुए कहा कि साईं बाबा ने अपने जीवन काल में अनेकों लोगों का कल्याण किया व उन्हें सही मार्ग पर चलना सिखाया। उन्होंने कहा कि बिना किसी के बारे में पूरी तरह से जाने बगैर सिर्फ सुनी-सुनाई बातों के आधार पर विरोध करना बेहद गलत बात है।
उन्होंने यहाँ मंदिर में सुबह से लेकर देर रात तक रोजाना बिना नागा लंगर आदि की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे असंख्य लोगों की भूख मिट पाती है।


संतोष जी महाराज, जो अयोध्या चालीसा, आदि गंगा गोमती चालीसा, गोमती आरती, अवधपुरी महिमा, जनवाड़ी नाथ चालीसा एवं पारिजात वृक्ष आरती आदि रचनाओं के रचियता हैं एवं मानस मराल अवार्ड से सम्मानित हैं, के प्रयासों से गंगा आरती की भांति गोमती आरती का चलन शुरू हुआ है। उन्होंने इस बारे में बताया कि गंगा तो भूलोक पर अवतरित हुई थीं, परन्तु इससे पहले धरा पर आई सबसे पहली नदी गोमती नदी ही थी जो पाताल लोक से निकली। पहले तो संतोष जी महाराज ने आदि गंगा गोमती चालीसा की रचना की व उसके बाद जिस जिस बड़े शहर के पास से ये नदी गुजरती है, वहां गोमती आरती शुरू करवाई।

पहली बार मनाया गोपाल काला दही हांडी उत्सव

इससे पहले श्री साई धाम, सेक्टर 29 में श्री रामनवमी उत्सव में पहली बार संगीतमयी राम कथा के आयोजन करने के बाद आज गोपाल काला दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। मंत्रोचारण व बाबा की स्तुति उपरान्त मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों असित मनचंदा, मुनीश गोयल, बिमल राय व मनोज गोयल आदि ने दही हांडी को फोड़ा व बाद में पोहा दही का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया।


पदाधिकारियों ने बताया कि साई जी के परम धाम शिरडी में रामनवमी के अगले दिन गोपाल काला दही हांडी उत्सव मनाने की पुरानी परम्परा है। इसी का अनुसरण करते हुए यहाँ भी ये उत्सव मनाया गया और आगे से हर साल मनाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X