Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

भगवान राधा-माधव और श्री चैतन्य महाप्रभु रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले तो हरि बोल, हरे कृष्णा, राधे-राधे से गूंजा शहर

Updated on Tuesday, April 08, 2025 10:51 AM IST

भगवान के रथ की रस्सी को खींचने से भगवान आपकी जीवन की डोर के सारथी बन जाते हैं : भक्ति विचार विष्णु जी महाराज जी

चण्डीगढ़ : सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में 55वें वार्षिक धर्म सम्मेलन के समापन पर भगवान राधा-माधव और श्री चैतन्य महाप्रभु रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। भक्तजनों ने शहर के विभिन्न सेक्टरों के बाजारों के सामने से रथ को पैदल-पैदल खींच कर भ्रमण कराया। उनमें रथ की रस्सी को खींचने में होड़ मची हुई थी।
मठ चंडीगढ़ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष त्रिदंडी स्वामी श्री भक्ति विचार विष्णु जी महाराज जी के नेतृत्व में विशाल रथ यात्रा निकाली गई।

भगवान श्री श्री चैतन्य महाप्रभु एवं श्री श्री राधा माधव जी दोपहर बाद रंग बिरंगे फूलों से सुसज्जित रथ पर सवार होकर मठ मंदिर से नगर भ्रमण को निकले। रथ पर सवार होने से पहले शंख की ध्वनि की गई व 21 महिलाओं ने थालियों में देसी घी के दीपक सजाकर उनकी आरती उतारी एवं बैंड-बाजे के साथ उनको रथ पर विराजमान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। भक्ति विचार विष्णु जी महाराज जी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 55 बरसों से आयोजित की जा रही इस यात्रा में भक्तों की भागीदारी प्रत्येक वर्ष बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि भगवान के रथ के दर्शन करने मात्र से घर में सुख-शांति आती है एवं दुख-क्लेशों का नाश होता है और भगवान की भक्ति प्राप्त होती है। भगवान के रथ की रस्सी को खींचने से भगवान आपकी जीवन की डोर के सारथी बन जाते हैं। भारी संख्या में उपस्थित भक्त जनों में अति उत्साह उमंग जोश का संचार हुआ था। रथ यात्रा में भाग लेने वाले भक्तजन नई-नई पोशाकें पहन कर आए थे।

पूरे रास्ते भक्तजन हरे कृष्णा ,राधे राधे ,हरि बोल के जयकारे लगाते रहे व जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। सेक्टर 20 से चलकर 21 सेक्टर मार्केट, अरोमा चौक सेक्टर 22, बस स्टैंड, सेक्टर 18 मार्किट व सेक्टर 19 मार्केट होते हुए वापस मठ मंदिर रथ यात्रा पहुंची। रास्ते में जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत करने के लिए स्टॉल लगाए हुए थे और भक्तों के लिए ठंडा जल, मिठाइयां, फल आदी का प्रबंध किया हुआ था।

लोगों ने रथ को कई जगह रोक कर भगवान की आरती उतारी और रथ के ऊपर पुष्प वर्षा भी की गई। मठ मंदिर वापस रथ यात्रा के पहुंचने के बाद हजारों लोगों के लिए भंडारा प्रसाद का प्रबंध किया गया था।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X