चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पंजाब सिविल सचिवालय के कर्मचारियों को बिज़ली उपकरणों का सही ढंग से प्रयोग करने के लिए कठोर आदेश दिए हैं। विभागों के मुखियों को जारी किए पत्रों में उनको इन आदेशों की पालना यकीनी बनाने के लिए कहा गया है।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सचिवालय की ईमारत में स्थित कार्योलयों के कमरों और कॉरीडोर में रूम हीटरों का प्रयोग किया जा रहा है। यह देखने में आया कि अधिकतर हीटर 5 एमपीअर प्लगों और बिना प्लगों से ही चलाये जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि सभी विभागों क ो 15 एम्पीयर प्लगों से ही हीटर लगाने और कमरे में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के ना बैठे होने की सूरत में हीटर बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं।उन्होंने बताया कि सभी विभागों को सांय को हीटर बंद करने और इनको फाइलों से दूर रखने के निर्देश दिए गये हैं।