इस्लामाबाद - पाकिस्तानी वायुसेना में पुरुषों के वर्चस्व को तोड़ते हुए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर की 26 साल की आयशा फारुख फाइटर विमान उड़ाने वाली एक दशक में पहली महिला पायलट बन गई हैं। यूं तो पिछले दस सालों में पाकिस्तान की वायुसेना में 19 महिलाएं शामिल हो चुकी हैं।
हालांकि उनके साथ पांच अन्य महिलाओं का सेलेक्शन फाइटर पायलट बनाने के लिए किया गया है, लेकिन उनके अलावा बाकी महिलाओं को मोर्चे पर जंग के लिए तैयार होने से पहले एक आखिरी टेस्ट पास करना बाकी है।
पाकिस्तान में बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा और तालिबान की समस्या के बारे में आयशा का कहना है कि देश में चरमपंथ की समस्या के मद्देनजर पाकिस्तान के लोगों के लिए जरूरी है कि वे हर वक्त मुस्तैद रहें।