Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

डीएलएफ 'आयरन लेडी अवॉर्ड्स-सीजन 6' का शानदार और सफल आयोजन, कई महिलाएं सम्मानित

Updated on Saturday, March 29, 2025 21:00 PM IST

पंजाब के राज्यपाल माननीय गुलाब चंद कटारिया ने सफल महिलाओं को सम्मानित किया

महिलाओं को 6 श्रेणियों के तहत सम्मानित किया गया, जिनमें:- डीएलएफ एस्पायरिंग चेंजमेकर, एस्टलेब्शिड, एम्पॉवर्ड, एजुकेटेड, शीपेन्योर ऑफ द ईयर और इंसिप्रेशन एम्पलीफायर, शामिल हैं

चंडीगढ़, 29 मार्च 2025 - नारीत्व की शक्ति का जश्न मनाते हुए - डीएलएफ सिटी सेंटर ने अपने अपने कार्य क्षेत्रों में महिलाओं की शानदार उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए डीएलएफ सिटी सेंटर, आईटी पार्क, चंडीगढ़ में एक अवॉर्ड समारोह, 'आयरन लेडी अवॉर्ड्स - सीजन 6' का भव्य आयोजन किया। अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया, मेयर सुश्री हरप्रीत कौर बबला रहीं। कर्नल राजीव भरवान (सेवानिवृत्त) जो भारतीय सेना की वीरता की दिलचस्प कहानियों के लिए इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हैं, अवॉर्ड समारोह में स्पेशल गेस्ट के तौर पर उपस्थित थे।

आयरन लेडी अवॉर्ड्स इन श्रेणियों में दिए गए: - डीएलएफ एस्पायरिंग चेंजमेकर, एस्टलेब्शिड, एम्पॉवर्ड, एजुकेटेड, शीपेन्योर ऑफ द ईयर और इंस्पिरेशन एम्प्लीफायर।

अपने संबोधन में, पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने अवॉर्ड्स से सम्मानित सफल महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह अवॉर्ड समारोह सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि पूरे नारीत्व के लिए एक सम्मान है। गुरु नानक देव जी की पंक्ति "सो क्यों मंदा आखिये, जित जम्मे राजन" (जब वह राजाओं को जन्म देती है, तो उसे हीन क्यों कहें?) का हवाला देते हुए श्री कटारिया ने कहा कि नारी का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते क्योंकि उसी ने ही हमको जन्म दिया है।

समाज में महिलाओं के महत्व पर विचार करते हुए, उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह की माता माता गुजरी जी की ताकत और दृढ़ संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि जिनके दो युवा पोते, साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी को मुगलों ने दीवार में जिंदा चुनवाकर शहीद कर दिया था, फिर भी उनके चेहरे पर शिकन नहीं आई। उनकी माता को पता था कि वे धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे रहे हैं। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवा साहिबजादों द्वारा प्रदर्शित अपार शक्ति, बहादुरी और साहस माता गुजरी जी द्वारा उनमें स्थापित मूल्यों का प्रमाण है।

इस बीच, डीएलएफ एस्पायरिंग चेंजमेकर कैटेगिरी के तहत मनरीत कौर, जो डाउन सिंड्रोम से पीड़ित हैं और डांस, योग और एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं; सोनाली बख्शी, भारत की अग्रणी महिला टैक्सी ड्राइवर, महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करती हैं; सुश्री सौम्या ठाकुर, मिस व्हीलचेयर वर्ल्ड इंडिया-ग्लोबल टॉप 5 में जगह बनाने वाली भारत की एकमात्र फाइनलिस्ट; सुश्री कविता और इंस्पेक्टर सोमवती ने अवॉर्ड्स प्राप्त किया।

एस्टलेब्शिड कैटेगिरी में डॉ. सुरुचि गर्ग, रजनी सेठी, गीता नागरथ, डॉ. अमनप्रीत कौर और पूजा अग्रवाल ने अवॉर्ड्स प्राप्त किए।

एम्पॉवर्ड कैटेगिरी में किरण मल्होत्रा, कवलजीत संधू, अमृत गिल, करमजीत मिन्हास और रमनदीप कौर मान को अवॉर्ड्स मिले। एजुकेटेड कैटेगिरी में डॉ. दमनजीत संधू, डॉ. दीपिका सूरी, सुश्री वंदना गोदारा, सुश्री स्नेह लता और डॉ. नीरू शर्मा को सम्मानित किया गया।

शीप्रेन्योर ऑफ द ईयर कैटेगरी के तहत, दीपिका महाजन, राखी सिंह, नीतू सेठी, शर्लिना कौशिक और पल्लवी लूथरा को अवॉर्ड्स मिले। इंस्पिरेशन एम्प्लीफायर अवॉर्ड गिसेला सिंह, अर्पिता, एडवोकेट अमनदीप कौर सोही, वैष्णवी बोरा और रितु सिंह को दिया गया।

पुरुषों के योगदान को सम्मान देने के लिए एक स्पेशल कैटेगिरी- 'मैन ऑफ ऑनर' भी अवॉर्ड समारोह का हिस्सा थी। इस कैटेगरी में अवॉर्ड पाने वालों में पी.एस.नेगी, आशीष छाबड़ा, प्रभलोच सिंह, मुनीश पुंडीर और एम के भाटिया शामिल हैं।

इस आयोजन को विभिन्न कॉरपोरेट्स ग्रुप्स से भी पूरा समर्थन मिला, इनमें फोर्टिस हॉस्पिटल, राणा हॉस्पिटल, सुंदर ज्वैलर्स, नेविगेटर्स, नोवा आईवीएफ, एचडीएफसी बैंक, ईज माई ट्रिप, निट्ज़ ब्यूटी लैब एंड कंपनी, प्रो-अल्टीमेट जिम, टॉर्क फार्मा, डॉ. बत्राज, मैकडॉनल्ड्स, टाइनिमो, ओलिविया कॉस्मेटिक्स और आसमान फाउंडेशन शामिल थे। इस अवसर पर इन संगठनों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X