Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने अत्याधुनिक वर्टिगो और बैलेंस डिसऑर्डर क्लिनिक शुरू किया

Updated on Friday, March 28, 2025 15:10 PM IST

नई तकनीक से लैस यह क्लिनिक वेस्टिबुलर डिसऑर्डर के निदान और इलाज के लिए उन्नत उपकरणों से सुसज्जित है

 

चंडीगढ़, 28 मार्च 2025: फोर्टिस अस्पताल, मोहाली ने संतुलन संबंधी विकारों (बैलेंस डिसऑर्डर) और चक्कर (वर्टिगो) के लिए एक अत्याधुनिक क्लिनिक शुरू किया है। यह क्लिनिक उन मरीजों के लिए बनाया गया है जो संतुलन और शरीर की स्थिति से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं। इसके लिए अस्पताल ने दुनिया की सबसे बड़ी वर्टिगो और डिज़्ज़िनेस क्लिनिक चेन "न्यूरोइक्विलिब्रियम" के साथ साझेदारी की है।

 

इस साझेदारी से मरीजों को बेहतरीन विशेषज्ञता और उन्नत तकनीक का लाभ मिलेगा। इस आधुनिक क्लिनिक में न्यूरोलॉजिस्ट और ईएनटी विशेषज्ञ मिलकर उन मरीजों का इलाज करेंगे, जिन्हें वर्टिगो, असंतुलन (फंक्शनल बैलेंस डिसऑर्डर) और गिरने का डर जैसी समस्याएं हैं।

 

यह क्लिनिक मुख्य रूप से डॉ. अशोक गुप्ता (डायरेक्टर, ईएनटी) और डॉ. जेपी सिंघवी (डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी) के नेतृत्व में संचालित होगा।

 

डॉ. अशोक गुप्ता, डायरेक्टर, ईएनटी, फोर्टिस अस्पताल, मोहाली ने कहा कि यह यह अत्याधुनिक सुविधा वेस्टिबुलर विकारों के निदान और उपचार के लिए समर्पित है, जो शरीर के संतुलन और स्पेशियल ओरिएंटेशन को प्रभावित करते हैं। उन्नत उपकरणों की मदद से हमारा लक्ष्य सटीक जांच और प्रभावी इलाज प्रदान करना है, जिससे उन्हें उन समस्याओं से राहत मिलेगी जो अक्सर या तो गलत तरीके से निदान होती हैं या नजरअंदाज कर दी जाती हैं।

 

डॉ. सुदेश प्रभाकर, डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल, मोहाली ने बताया

कि वेस्टिबुलर डिसऑर्डर कई लक्षणों के साथ सामने आता है, जैसे वर्टिगो, चक्कर आना, असंतुलन, सिर घूमना, सिर हिलाने पर धुंधला दिखना और बार-बार गिरने की समस्या। ये लक्षण कान के अंदरूनी हिस्से या मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों के कारण हो सकते हैं और यह दैनिक जीवन, सुरक्षा और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं। शोध बताते हैं कि लगभग 35 फीसदी वयस्क आबादी अपने जीवन में कभी न कभी चक्कर और वर्टिगो की समस्या का सामना करती है, जिससे यह एक गंभीर स्वास्थ्य चिंता बन जाती है।

 

डॉ. जेपी सिंघवी, डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल, मोहाली ने कहा कि हमारे वेस्टिबुलर लैब में उन्नत तकनीक की मदद से विभिन्न वेस्टिबुलर समस्याओं का सटीक निदान किया जा सकता है। निदान के बाद, जिन मरीजों को आगे उपचार की जरूरत होगी, उनके लिए वेस्टिबुलर रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम तैयार किए जाएंगे। ये प्रोग्राम हर मरीज की जरूरत के अनुसार बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें संतुलन सुधारने, चक्कर कम करने और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह अत्याधुनिक सुविधा फोर्टिस अस्पताल, मोहाली की बेहतरीन रोगी देखभाल और चिकित्सा नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

डॉ. अंजू पिल्लई, डीजीएम, क्लिनिकल एक्सीलेंस एंड ऑपरेशन्स, न्यूरोइक्विलिब्रियम ने बताया कि यह वेस्टिबुलर लैब उन्नत डायग्नोस्टिक उपकरणों से लैस है, जैसे: वीडियो निस्टैग्मोग्राफी (वीएनजी), डायनामिक विजुअल एक्युटी (डीवीए), सब्जेक्टिव विजुअल वर्टिकल (एसवीवी), क्रैनियो-कोर्पोग्राफी, पोस्ट्यूरोग्राफी, वीडियो हेड इम्पल्स टेस्ट (वीएचआईटी), और वेस्टिबुलर इवोक्ड मायोजेनिक पोटेंशियल (सीवीईएमपी)।

 

इस नई सुविधा के साथ, फोर्टिस अस्पताल मोहाली संतुलन विकारों से जूझ रहे मरीजों को बेहतरीन देखभाल और सटीक इलाज प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X