लुधियाना - पंजाबी के जाने-माने लोक गायक नछत्तर गिल के विरुद्ध स्थानीय हैबोवाल की एक युवती दलजीत कौर की शिकायत पर बलात्कार, नौसरबाजी और आपराधिक साजिश रचने सहित कई अन्य धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।
दलजीत कौर ने पीएयू थाना में दर्ज करवाई गई रपट में नछत्तर गिल और उसके तीन अन्य साथियों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ कई बार बलात्कार किया था।
युवती ने पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत की थी कि नछत्तर गिल ने उसे एक सफल मॉडल बनाने का झांसा देकर उसे कई बार बलात्कार कर चुका है।
पहली बार उपरोक्त पंजाबी गायक उसको ऐसा झांसा देकर चंडीगढ़ के एक होटल में ले गया, वहां उसने चाय में कोई नशीली वस्तु मिलाकर उसे पिला दी और बेहोशी की हालत में उसने युवती के साथ बलात्कार किया। उसे तीन अन्य साथियों ने भी उससे कई बार अपनी वासना का शिकार बनाया। एक बार उसको किसी बड़ी कम्पनी का मॉडल बनाने का झांसा देकर विदेश ले गये, वहां भी उसका शोषण किया गया।
जांच के दौरान पुलिस दल ने गायक नछत्तर गिल, पीडि़त युवती, उसके परिवार के सदस्यों के बयानों के अतिरिक्त चंडीगढ़ के होटल सहित कई अन्य स्थानों के रिकार्ड की भी जांच की गई।