100 प्रेरणादायक प्रिंसिपल श्रृंखला: एपिसोड 25 में अतिथि वक्ता के रूप में पवन वशिष्ठ प्रधानाचार्य, बिड़ला शिशु विहार, पिलानी के उत्कृष्ट योगदान और अमूल्य अंतर्दृष्टि, उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, तथा शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देने के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 17 मार्च 2025 को गुलशन मेमोरिया, संस्थापक एवं सीईओ, इन्स्पिरिंग प्रिंसिपल्स व भावना प्रजापति, निदेशक एवं सीओओ, इंस्पायर वैली द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया |
पवन वशिष्ठ ने इस अवसर पर कहा, "इंस्पायर वैली द्वारा आयोजित 100 इंस्पॉयरिंग प्रिंसिपल सीरीज शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शी और अग्रदूतों को एकत्रित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह हमें एक-दूसरे से सीखने और अपने अनुभवों को साझा करने का अवसर प्रदान करता है।"दुनिया भर में शैक्षिक नेतृत्व को बढ़ावा देना प्रिंसिपल्स वैली का पारंपरिक दृष्टिकोण है। प्रिंसिपल्स वैली स्कूल प्रिंसिपलों के लिए एक अद्वितीय प्रीमियम नेटवर्क बनाने का प्रयास करता है , जहाँ सहयोग महत्वपूर्ण है, अत्याधुनिक व्यावसायिक विकास आदर्श है, और प्रभावशाली सम्मेलन वैश्विक स्तर पर शैक्षिक नेतृत्व में उत्कृष्टता के मानक को फिर से परिभाषित करते हैं।
इस सम्मान के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति पवन वशिष्ठ की अटूट प्रतिबद्धता और नवाचार को मान्यता दी गई है। उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रेरणादायक दृष्टिकोण ने छात्रों और शिक्षकों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री पवन वशिष्ठ ने यह सम्मान विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों के निरंतर प्रयासों के कारण बिरला शिशु विहार विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन प्रगति कर रहा है।