Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी ने चंडीगढ़ लिट फेस्ट 'लिटराटी – स्प्रिंग एडिशन 2025' का आयोजन किया

Updated on Saturday, March 22, 2025 20:49 PM IST

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ की खूबसूरत वादियों में बसंत की ताज़गी और रंगों की छटा के बीच चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी ने चंडीगढ़ लिट फेस्ट लिटराटी – स्प्रिंग एडिशन 2025 का आयोजन किया। सीआईआई हेडक्वार्टर, सेक्टर 31, चंडीगढ़ में आयोजित इस साहित्यिक महोत्सव ने कला और साहित्य का खूबसूरत संगम प्रस्तुत किया।

फेस्टिवल ऑफ आइडियाज़’ के थीम पर आधारित इस एक दिवसीय लिटराटी आयोजन में देशभर से लेखकों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इसमें विचारोत्तेजक चर्चाएं, कहानी बयां करने कला और रचनात्मक प्रेरणा के सत्र शामिल रहे।

सीएलएफ लिटराटी की फेस्टिवल डायरेक्टर, सीएलएस की चेयरपर्सन और प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. सुमिता मिश्रा ने उद्घाटन भाषण में कहा कि लिटराटी – स्प्रिंग एडिशन 2025 रचनात्मकता, बौद्धिकता और कल्पनाशीलता का फेस्ट है। इस वर्ष की थीम ' फेस्टिवल ऑफ आइडियाज़’ साहित्य की उस भावना को समर्पित है जो विचार, संवाद और खोज को प्रोत्साहित करती है।

उन्होंने आगे कहा कि लिटराटी सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां प्रतिष्ठित आवाज़ों के साथ-साथ उभरती हुई प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिलता है। सीएलएस नए कवियों, लेखकों और विचारकों के लिए अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। युवा और अनुभवी लेखकों को एक मंच पर आकर विचार साझा करते देखना बेहद सुखद है।

लिट फेस्ट की शुरुआत एक विचारोत्तेजक सत्र ‘टीयर्स, चीयर्स एंड फीयर्स: द इमोशनल इंटेलिजेंस सर्वाइवल किट’ से हुई, जिसमें आंचल बेदी, शिवम और कर्नल सुनील प्रेम ने आज के दौर में भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका और महत्व पर चर्चा की।

शिवम ने कहा कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता हमारी भावनाओं के स्रोत को समझने और उनके प्रति सोच-समझकर व समझदारी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता है।

अपनी पुस्तक 'द पावर ऑफ ह्यूमन कॉन्शियस पैटर्न' से किस्से साझा करते हुए कर्नल सुनील ने कहा कि यदि हम अपनी भावनात्मक आदतों पर नियंत्रण पा लें, तो अपने जीवन में असीमित संभावनाओं को खोल सकते हैं।

आंचल ने कहा कि बच्चों की दूसरों से तुलना करना वास्तव में उनकी क्षमता को नष्ट कर देता है। इसके बजाय, माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों का मार्गदर्शन प्रेम और सहयोग के साथ करें।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अपनी पहली किताब के उद्घाटन अध्याय में ‘उरी सर्जिकल स्ट्राइक’ पर फोकस किया गया है। जनरल दुआ उस समय जम्मू और कश्मीर के कोर कमांडर थे और उन्होंने उस प्रसिद्ध सर्जिकल स्ट्राइक की रणनीतिक योजना और निष्पादन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मैं पूरी श्रेय उन बहादुर सैनिकों को देता हूँ जिन्होंने इस मिशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया।

जनरल दुआ ने उस समय के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की भी सराहना की, उनकी 'त्वरित निर्णय' के लिए। उन्होंने कहा कि मैं यह जोड़ना चाहूंगा कि उस समय के रक्षा मंत्री, स्व. मनोहर पर्रिकर ने बिना समय गवाए स्ट्राइक का आदेश दिया, और उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एवार्ड-विनिंग फोटोग्राफर रघु राय, रचना सिंह के साथ बातचीत करते हुए, फोटोग्राफी, कहानी कहने और दृश्य कला की लगातार बदलती दुनिया में अपनी अद्भुत यात्रा को साझा किया। राय ने कहा कि अगर सृजनात्मकता में दिव्यता नहीं है, तो यह सब सिर्फ व्यापार होता है—चाहे वह संगीत हो, कला हो, कविता हो या फोटोग्राफी। यह दिव्य ही है जो हमारी रचनात्मकता को जागृत करता है। बाहरी परिदृश्य को सही से पकड़ने के लिए, सबसे पहले हमें आंतरिक परिदृश्य को देखना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X