Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

गायनी रोबोटिक सर्जन डॉ. स्वप्ना मिसरा सम्मानित

Updated on Thursday, March 20, 2025 16:05 PM IST

प्रसिद्ध रोबोटिक सर्जन डॉ. पीटर सी. लिम ने देश में सबसे अधिक रोबोट-एडेड सर्जरी करने के लिए प्रमुख गायनी रोबोटिक सर्जन डॉ. स्वप्ना मिसरा को सम्मानित किया

 

— डॉ. पीटर लिम ने दुनिया में सबसे अधिक 4000 से अधिक रोबोट-एडेड सर्जरी करने का कीर्तिमान स्थापित किया है-चंडीगढ़, 20 मार्च 2025: एक बड़ी उपलब्धि में, विश्वविख्यात रोबोटिक सर्जन, डॉ. पीटर सी. लिम, जो सेंटर ऑफ होप में गायनीकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी के मेडिकल डायरेक्टर हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा रेनो स्कूल ऑफ मेडिसिन में क्लिनिकल एसोसिएट प्रोफेसर भी हैं, जिन्होंने दुनिया में सबसे अधिक 4000 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी करने का रिकॉर्ड बनाया है, अमेरिका से विशेष रूप से भारत आए। उन्होंने डॉ. स्वप्ना मिसरा, डायरेक्टर, प्रसूति और स्त्री रोग, फोर्टिस अस्पताल मोहाली को रोबोट-एडेड सर्जरी के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया।

 

डॉ. स्वप्ना मिसरा, जो एक रोबोटिक लैप्रोस्कोपिक और कैंसर सर्जन भी हैं, ने दुनिया के सबसे आधुनिक फोर्थ जनरेशन के रोबोट – "दा विची एक्सआई" के माध्यम से कई जटिल स्त्री रोगों से पीड़ित महिलाओं का सफलतापूर्वक उपचार किया है।

 

डॉ. मिसरा ने अमेरिका के सैन डिएगो में डॉ. पीटर लिम के अधीन सबसे उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिका में हाईएस्ट टीआर 500 प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है और वह देश की एकमात्र टीआर 500 प्रशिक्षित रोबोटिक सर्जन हैं।

 

फोर्टिस मोहाली में रोबोट-एडेड सर्जरी कार्यक्रम की सफल स्थापना के लिए फोर्टिस नेतृत्व टीम की सराहना करते हुए, डॉ. पीटर ने कहा कि मैं फोर्टिस प्रबंधन और रोबोटिक सर्जनों, विशेष रूप से डॉ. स्वप्ना मिश्रा को बधाई देता हूं, जिन्होंने रोबोट-एडेड सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और जटिल बीमारियों से पीड़ित कई मरीजों का इलाज किया। मैंने डॉ. मिसरा को प्रशिक्षित किया है और वे इस अनूठे रोबोटिक प्रोग्राम का देश में सफल नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

 

डॉ. पीटर ने आगे कहा कि फोर्टिस अस्पताल मोहाली में रोबोट-एडेड प्रोग्राम की सफलता को देखते हुए, हाल ही में अस्पताल ने मरीजों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक और फोर्थ जनरेशन का "दा विची एक्सआई" रोबोट मंगवाया है।

 

मीडिया को जानकारी देते हुए, डॉ. स्वप्ना मिश्रा ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे डॉ. पीटर लिम के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला, जिनकी विशेषज्ञता और सटीकता अद्वितीय है। उनके मार्गदर्शन में मैंने रोबोट-एडेड सर्जरी के बारीक पहलुओं को सीखा, जिससे मेरी कुशलता में निखार आया।

 

रोबोटिक सर्जरी ने चिकित्सा उपचार के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। यह मिनिमल इनवेसिव सर्जरी का नवीनतम रूप है, जिसमें एक विशेष कैमरे के माध्यम से शरीर के ऑपरेटिव क्षेत्र का त्रि-आयामी (3डी) दृश्य प्राप्त किया जाता है। शरीर के वे हिस्से, जहां मानव हाथ की पहुंच कठिन है, वहां रोबोटिक आर्म्स की सहायता से सटीकता से पहुंचा जा सकता है, जो 360 डिग्री तक घूम सकते हैं।

 

डॉ. मिसरा ने कई मरीजों का सफलतापूर्वक "डेकेयर गायनी रोबोटिक सर्जरी" के माध्यम से इलाज किया है, जिससे सर्जरी और मरीज की डिस्चार्ज प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी हो जाती है।

 

उन्होंने आगे कहा कि रोबोट-एडेड सर्जरी लगभग सभी स्त्री रोग सर्जरी के लिए एक स्वर्ण-मानक प्रक्रिया बन गई है – जिसमें फाइब्रॉइड्स, एंडोमेट्रियोसिस, वेसिको-वेजाइनल फिस्टुला, ओवेरियन सिस्ट, साल्पिंगो-ऊफरेक्टॉमी, मायोमेक्टॉमी, हिस्टेरेक्टॉमी और यूटेरस, ओवरी व सर्विक्स के सभी कैंसर शामिल हैं। रोबोट-एडेड सर्जरी ने विभिन्न स्त्री रोगों के उपचार में क्रांति ला दी है।

 

इस अवसर पर फोर्टिस प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्य और कई चिकित्सक भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

X