Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

जगमोहन सिंह ने भारत के सबसे बड़े फाइनेंशियल एंपावरमेंट कार्यक्रम "कैश फ्लो समिट 2025" का किया ऐलान

Updated on Thursday, March 13, 2025 16:03 PM IST

चंडीगढ़, 13 मार्च – भारत के अग्रणी कैश फ्लो विशेषज्ञ, सीए जगमोहन सिंह ने ऐतिहासिक कैश फ्लो रेवोल्यूशन इंडिया टूर को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और आधिकारिक रूप से आगामी कैश फ्लो समिट 2025 की घोषणा कर दी है। यह भारत का सबसे बड़ा फाइनेंशियल एंपावरमेंट कार्यक्रम होगा। यह इवेंट 22 मार्च 2025 को यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस समिट में 10,000 से अधिक कारोबारियों के भाग लेने की उम्मीद है, और इसका उद्देश्य वित्तीय साक्षरता और बिजनेस के लाभ को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

 

कैश फ्लो रेवोल्यूशन इंडिया टूर 21 दिनों तक चला और 10,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के दौरान 30+ प्रमुख व्यापारिक शहरों को इसने कवर किया। यह एक तब्दीली लाने वाली पहल थी। इस यात्रा का उद्देश्य उद्यमियों को कैश-रिच और लाभदायक कारोबार खड़ा करने में मदद करना था। 15 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक जगमोहन सिंह ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और अन्य प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में कैश-रिच बिजनेस सेशंस आयोजित किए। हजारों उद्यमियों, एमएसएमई और व्यापारिक नेताओं ने इन सेशंस में भाग लिया, जहाँ उन्होंने कैश फ्लो प्रबंधन, और लाभ को बढ़ाने के साथ साथ, फाइनेंशियल कंट्रोल टूल्स और बिजनेस बजटिंग के बारे में व्यावहारिक जानकारी हासिल की।

 

जगमोहन सिंह ने इस टूर को मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद व्यवसायों के लिए संगठित वित्तीय शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता केवल संख्याओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यवसाय की दिशा और भविष्य पर नियंत्रण प्राप्त करने की प्रक्रिया है।

 

कैश फ्लो समिट 2025 के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,

"यह समिट भारतीय उद्यमियों के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी। हमारा लक्ष्य एक सशक्त आंदोलन बनाना है, जहां व्यवसायी अपनी वित्तीय स्थिति को नियंत्रित करना, मुनाफे को बढ़ाना और वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करना सीखें। भारत टूर की अभूतपूर्व सफलता के बाद, यह समिट विशेषज्ञों और बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाकर फाइनेंशियल एंपावरमेंट को और भी बड़े स्तर तक ले जाएगी।"

 

इस कार्यक्रम में समाजसेवी श्री सुशील तिवारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने व्यापार मालिकों के बीच वित्तीय शिक्षा की बढ़ती मांग पर जोर दिया और सभी से भविष्य में होनेवाली इस तरह की समिट में भाग लेने का आह्वान किया।

 

कैश फ्लो समिट 2025 का मकसद पूरे भारत के व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर नई फाइनेंशियल रणनीतियों की खोज करना है। साथ ही नेटवर्क का विस्तार और वित्तीय प्रबंधन कौशल को बेहतर करने का अवसर भी है।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X