Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

सीनियर सिटीजन के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Updated on Wednesday, March 12, 2025 15:03 PM IST

भाविप और लास्ट बेंचर ने सीनियर सिटीजनज को किया सम्मानित

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

चंडीगढ़:--वरिष्ठ नागरिकों को कुछ पल खुशी और मनोरंजन के देने के उद्देश्य से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। भारत विकास परिषद ईस्ट 1 और द लास्ट बेंचर के आपसी सहयोग से सेक्टर 18 के कम्युनिटी सेन्टर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन हुआ। चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला समारोह की मुख्य अतिथि थी। भारत विकास परिषद ईस्ट 1 की महिला इकाई की प्रमुख नीलम गुप्ता व उनकी टीम डॉक्टर वंदना भाटिया, प्रमिला ग्रोवर, अनु सिंगला, अमिता मित्तल और सुमन गुप्ता सहित प्रशंसा और समाजसेवी संस्था द लास्ट बेंचर की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली और उनकी टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को तंबोला गेम खिलवाई गई और विजेताओं को इनाम भी बांटे गए। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने वरिष्ठ नागरिकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 

 

निगम मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि वह लोग बड़े खुश नसीब होते हैं, जिनके वृद्ध माता-पिता घर में आनंद से रहते हैं। हमें ऐसे लोगों का सम्मान करते हुए हमेशा आदर देते रहना चाहिए। इसलिए हम सबको वृद्धजनों सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्ग हमें बहुत से अनुभवों का बोध कराते हैं।

 

द लास्ट बेंचर की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली ने कहा कि हम अपने घर व समाज में ही देखते हैं कि जो बड़े- बुजुर्ग और वृद्ध होते हैं, वे अपना स्वार्थ का त्याग कर हमारी खुशी के लिए समर्पित रहते हैं। वृद्धजन के संस्कारों के माध्यम से हम उच्च मार्ग की ओर जाते हैं। लेकिन अफसोस होता है, कि कुछ लोग इसे भूल जाते हैं। हमें समझना चाहिए कि वरिष्ठ 

वृद्धजन के संस्कारों के माध्यम से हम उच्च मार्ग की ओर जाते हैं। लेकिन अफसोस होता है, कि कुछ लोग इसे भूल जाते हैं। हमें समझना चाहिए कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य विरासत होते हैं। उन्होंने देश और समाज को बहुत कुछ दिया है। उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक अनुभव होता है। आज का युवा वर्ग राष्ट्र को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव से लाभ उठा सकता है। अपने जीवन की इस अवस्था में उन्हें देखभाल और यह अहसास करायें जाने की ज़रुरत होती है कि वे हमारे लिए खास महत्व रखते हैं। हमारे शास्त्रों में भी बुजुर्गों का सम्मान करने की राह दिखाई गयी है।

         इसी मौके जिन वरिष्ठ सदस्यों के आज जन्मदिन थे, उनके लिए केक काटकर उनका मुंह मीठा करवा कर उन्हें शुभकामना दी गई और उनकी लम्बी उम्र की मंगलकामना की गई। बाद में सभी उपस्थितजन ने फूलों की होली भी खेली और सब पर फूलों की वर्षा कर एक दूसरे को सुरक्षित और साफ सुथरी होली की मुबारकबाद दी। 

कार्यक्रम के अंत मे सभी वरिष्ठ नागरिकों और आयोजकों ने फिल्मी गीतों पर जमकर डांस भी किया और अपने जवानी के दिनों को याद करते हुए अपने अपने अनुभव सांझा किए। इस दौरान बजुर्गो के चेहरे पर खुशी को सहजता ही से देखा जा सकता था।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X