Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

एवीइआईआर पेसमेकर हृदय रोगियों के लिए एक वरदान : डा. अनुराग शर्मा

Updated on Sunday, March 02, 2025 20:41 PM IST

पारस हेल्थ, पंचकूला ने उत्तर भारत के पहले लीडलेस पेसमेकर एवीइआईआर का सफल प्रत्यारोपण किया*

 

पंचकूला, 2 मार्च : पारस हेल्थ, पंचकुला ने उत्तर भारत में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने 77 वर्षीय मरीज में सफलतापूर्वक एवीइआईआर लीडलेस पेसमेकर का प्रत्यारोपण किया, जो कार्डियक केयर में एक क्रांतिकारी कदम है। इस अत्याधुनिक उपकरण को ग्लोबल हेल्थकेयर कंपनी एबॉट ने विकसित किया है। मरीज, जो पहले कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्ट सर्जरी करवा चुके थे, को बार-बार बेहोशी की समस्या हो रही थी। विस्तृत जांच के बाद उनमें 2:1 एवी ब्लॉक का पता चला, जो हृदय गति की अनियमितता का एक गंभीर रूप है और जिसके लिए पेसमेकर की आवश्यकता होती है।

 

इस जटिल प्रक्रिया का नेतृत्व हॉस्पिटल के कार्डियक साइंसेज के चेयरमैन डा. अनुराग शर्मा और उनकी अनुभवी टीम ने किया। डा. शर्मा ने कहा कि एवीइआईआर पेसमेकर हृदय रोगियों के लिए एक वरदान साबित होगा। यह मरीजों को पारंपरिक पेसमेकर से जुड़ी समस्याओं से बचाने के साथ ही उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगा। लीडलेस पेसमेकर ख़ास करके बुजुर्ग मरीजों या संक्रमण से ग्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें लीड और सर्जिकल पॉकेट की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें हाथ को चलाने घुमाने में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को बार-बार बेहोशी, सांस फूलने या असामान्य हृदय गति की समस्या होती है, उन्हें समय पर हृदय की जांच करानी चाहिए। 72 घंटे या 7 दिन का होल्टर टेस्ट इन समस्याओं की पहचान में मदद कर सकता है। यदि एवी ब्लॉक जैसी स्थिति पाई जाती है, तो पेसमेकर जीवन रक्षक सिद्ध हो सकता है।

 

इस सफलता के साथ पारस हेल्थ, पंचकुला अत्याधुनिक कार्डियक केयर में अग्रणी बना हुआ है। यह उपलब्धि भारत में चिकित्सा जगत में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और हृदय रोगियों को एक बेहतर और सुरक्षित जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगी।

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

X