मेलबर्न - एक संदिग्ध नस्लीय हमले में आस्ट्रेलिया में मेलबर्न के समीप बलार्त में किशोरों के एक समूह ने एक भारतीय रेस्त्रां मालिक की पिटाई की और गाली गलौच किया।
शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे 22 वर्षीय हिमांशु गोयल अपने ब्रिज मॉल रेस्त्रां को बंद कर रहे थे कि उसी समय कुछ किशोरों ने उन्हें धक्का दिया और गाली गलौच किया। आठ किशोरों ने उस पर नस्लीय टिप्पणियां की तथा एक किशोर ने उसके चेहरे पर घंूसा मारा।
बलार्त के पुलिस अधिकारी मैट हेईस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है तथा जल्द ही हमलावरों का पता चलने की उम्मीद है। स्थानीय मीडिया में यह रिपोर्ट आई है। बलार्त मेयर जान बर्ट ने आज स्थानीय अस्पताल में गोयल से मुलाकात की और आरोपियों को पकडऩे की प्रतिबद्धता जताई।
हमले में गोयल का जबड़ा कई जगह से टूट गया है।