लुधियाना - शहर के विभिन्न भागों में हुए अलग-अलग मामलों में आज चार व्यक्तियों जिनमें एक महिला प्रिंसिपल भी शामिल , ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस से एकत्रित की गई जानकारी अनुसार भाई रणधीर सिंह नगर में एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता शर्मा ने कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 55 वर्षीय श्रीमती शर्मा गत कुछ समय से बीमार चली आ रही थी।