Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

तरुनप्रीत सिंह सौंद के आदेशों के बाद 65,607 नए मगनरेगा जॉब कार्ड बने

Updated on Wednesday, February 19, 2025 09:44 AM IST

- पंजाब के गांवों में 10 हजार से ज्यादा कैंप लगाए गए

- मगनरेगा के तहत पंजाब में अब तक 2.68 करोड़ मानव दिहाड़ी सृजित की गई

चंडीगढ़, 18 फरवरी - पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद के प्रयासों के चलते पंजाब भर में पिछले करीब डेढ़ महीने में 65,607 नए मगनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए हैं। जनवरी माह में विभाग की पहली समीक्षा बैठक के दौरान सौंद ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिया था कि गांवों में अधिक से अधिक कैंप लगाकर जरूरतमंद और छूटे हुए लोगों के मगनरेगा के तहत कार्ड तुरंत बनाए जाएं।

पंचायत मंत्री के इन आदेशों के बाद पंजाब भर के गांवों में 10,533 कैंप लगाकर 65,607 नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं। इनमें 2,180 जॉब कार्ड दिव्यांग लोगों के भी शामिल हैं। इस तरह वर्तमान समय में पंजाब में मगनरेगा के तहत कुल 12,27,603 जॉब कार्ड चल रहे हैं।

सौंद ने कहा कि गांवों में अधिक से अधिक रोजगार देने के उद्देश्य से मगनरेगा के जॉब कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारियों को कहा गया है कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रखी जाए ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति कार्ड बनवाने से वंचित न रह जाए। उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक 2.68 करोड़ से अधिक मानव दिहाड़ी सृजित किए गए हैं और 7 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

गांवों में मगनरेगा के जॉब कार्ड बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पंचायत मंत्री सौंद ने बताया कि फाजिल्का में 434 कैंप लगाकर 8,497 जॉब कार्ड बनाए गए। इसी तरह गुरदासपुर में 443 कैंपों में 8,309 कार्ड, पटियाला में 1,022 कैंपों में 6,984 कार्ड, अमृतसर में 855 कैंपों में 4,850 कार्ड, होशियारपुर में 640 कैंपों में 4,551 कार्ड, जालंधर में 874 कैंपों में 4,013 कार्ड, लुधियाना में 833 कैंपों में 3,642 कार्ड, संगरूर में 421 कैंपों में 3,622 कार्ड, तरनतारन में 575 कैंपों में 3,226 कार्ड और पठानकोट में 421 कैंपों में 2,510 जॉब कार्ड बनाए गए।

उन्होंने आगे बताया कि मानसा में 216 कैंपों में 2,429 कार्ड, बठिंडा में 318 कैंपों में 1,923 कार्ड, मोगा में 320 कैंपों में 1,820 कार्ड, फिरोजपुर में 385 कैंपों में 1,753 कार्ड, रोपड़ में 611 कैंपों में 1,636 कार्ड, कपूरथला में 435 कैंपों में 1,292 कार्ड, फरीदकोट में 243 कैंपों में 1,238 कार्ड, शहीद भगत सिंह नगर में 192 कैंपों में 801 कार्ड, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 375 कैंपों में 603 कार्ड, बरनाला में 105 कैंपों में 543 कार्ड, श्री मुक्तसर साहिब में 240 कैंपों में 510 कार्ड, मालेरकोटला में 171 कैंपों में 493 कार्ड और फतेहगढ़ साहिब में 404 कैंपों में 362 नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X