नई दिल्ली : दिल्ली सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव दौरान शिरोमणि अकाली दल की चुनाव मुहिम को उस समय बड़ा प्रौत्साहन मिला जब सरना दल के जनरल सचिव और दिल्ली गुरूद्वारा कमेटी के विजीलैंस विंग के चेयरमैन स. अमरजीत सिंह संधू अपने साथियों सहित पार्टी प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गये।
सरना भाईयों के दांए हाथ माने जाते रहे स. अमरजीत सिंह संधू का सरना दल में काफी प्रभाव है और उनके शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो जाने को सरना दल के समाप्त होते देखा जा रहा है। वार्ड न: 33 अधीन पड़ते मॉडल टाउन डेरावाल नगर के साथ संबंधित स. संधू के शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो जाने से जहां उक्त वार्ड में पार्टी उम्मीदवार स. गुरदेव सिंह भोला का जीतना तय हो गया है वहां स. संधु के प्रभाव से चलती यह चुनाव एक तरफा होने की संभावना भी हो मज़बूत हो गई है।
स. अमरजीत सिंह संधू का शिरोमणि अकाली दल में स्वागत करते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सरना भाई जिस तरह बौखला गये हैं उससे लगता है कि एक दो दिनों में शायद वह दोनों ही एक दूसरे से अलग हो जायें। स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा हक एवं सच की लड़ाई लड़ता रहा है जबकि सरना भाईयों के तथाकथित अकाली दल का निर्माण ही कांग्रेस की फूट डालों व राज करने की नीति अन्तर्गत्त हुआ था। उन्होंने कहा कि झूठ, धोखे, बेईमानी से तैयार किया महल बहुत अधिक समय नही टिकता। इसलिए अब यह पार्टी रेत के घर की भांति गिरनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिक्ख और दिल्ली के इतिहास में मील पत्थर साबित होंगे।
इस अवसर पर अपने फैसले को देरी के साथ लिया गया सही फैसला बताते स. अमरजीत सिंह संधू ने कहा कि वह मन से महसूस करते हैं कि उनको स. परमजीत सिंह सरना को समझने में बहुत देर लगी। उन्होंने कहा कि सरना भाईयों द्वारा चुनाव जीतने के लिए जो हथकं डे अपनाने के लिए कहा गया उस संबंधी उन्हे बयान करते भी शर्म आती है। उन्होंने कहा कि सरना भाईयों के सिक्ख विरोधी लोक विरोधी होने का जो चेहरा उनके सामने आया है उसके चलते वह और उनके साथी पंथक हितों के मद्देनज़र शिरोमणि अकाली दल के समूह उम्मीदवारों को जीताने के लिए पूरा जोर लगा देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सिक्ख इस बार स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा पंथ के लिए दिए योगदान का मूल्य चुकायेंगे।
इस अवसर पर स. संधू के साथ शिरोमणी अकाली दल मे शामिल हुए वियकतीओं मे गुरबिंदर सिंह, राजा सिंह मान, तपनदेव सिंह, सतिंदरपाल सिंह, प्रितपाल सिंह, अजीत सिंह, महिंदरप्रताप सिंह, अशीशदेव सिंह, रमनदीप सिंह, मनजोत सिंह, रविंदर सिंह आदि शामिल हैं।