Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

आसान लोन प्रक्रिया के नए दौर की शुरुआत करेगी बैंक  ईएमआई

Updated on Friday, February 07, 2025 07:41 AM IST

बैंक ईएमआई लोगों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देगी : संस्थापक बहुदत्त शर्मा

पूर्व पंजाब डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय और उनकी पत्नी अरुणा चट्टोपाध्याय ने बैंक ईएमआई के दफ्तर का उद्घाटन किया

"बिना झंझट वित्तीय समाधान" बैंक ईएमआई का मार्गदर्शक सिद्धांत: फाउंडर बहुदत्त शर्मा

मोहाली, 6 फरवरी 2025: ग्राहक की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में पूरी आसानी सुनिश्चित करते हुए, बैंक ईएमआई ने अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। एक संस्था के रूप में  अब लोन उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को एक नया आयाम देने के लिए बैंक ईएमआई पूरी तरह तैयार है।

बैंक ईएमआई के दफ्तर का  उद्घाटन जुबली जंक्शन, सेक्टर 66, एयरपोर्ट रोड, मोहाली में, पूर्व पंजाब डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय और उनकी पत्नी अरुणा चट्टोपाध्याय ने सम्मानित मेहमानों की उपस्थिति में किया ।

फाउंडर बहुदत्त शर्मा, जो वित्त और नेतृत्व के क्षेत्र में 18 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक दूरदर्शी विशेषज्ञ हैं, और जिन्होंने 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के पोर्टफोलियो का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया है, ने इस मौके पर बताया कि बैंक ईएमआई ग्राहकों के लोन अनुरोधों पर ध्यान केंद्रित करके  तेज़ी से लोन उपलब्ध कराएगा  । इसमें पारदर्शिता होगी और लोन   सुगम और बिना किसी परेशानी से ग्राहक को वितरित किया जायेगा ।

शर्मा ने आगे बताया कि 'फाइनेंस विदाउट द फस' को अपने मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाते हुए, बैंक ईएमआई का उद्देश्य उधारी को और अधिक सुलभ बनाना है।

बैंक ईएमआई द्वारा प्रस्तुत उत्पादों की जानकारी साझा करते हुए, शर्मा ने बताया कि व्यक्तिगत और व्यापारिक ग्राहकों के लिए जिनके पास कोई संपत्ति नहीं है, बैंक ईएमआई बिना सिक्योरिटी के लोन विकल्पों के माध्यम से सहायता प्रदान कर सकता है, जिनमें संपत्ति को सुरक्षा के रूप में रखने की आवश्यकता नहीं होती।

उन्होंने बताया कि इनमें व्यक्तिगत लोन शामिल हैं – जो आय, क्रेडिट स्कोर और पुनर्भुगतान क्षमता पर आधारित होते हैं; मजबूत वित्तीय रिकॉर्ड और व्यवसाय योजनाओं वाले स्टार्टअप्स और एसएमई के लिए बिज़नेस लोन; एकेडमिक परफॉर्मेंस और को-एप्लिकेंट की वित्तीय स्थिति पर आधारित एजुकेशन लोन; सरकारी सहायता प्राप्त लोन कार्यक्रमों के माध्यम से सूक्ष्म वित्त आदि ।

शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ क्षेत्र और पंजाब में वित्तीय सेवाओं का बाजार काफी बड़ा है और यह बढ़ रहा है, जो यह दर्शाता है कि वित्तीय संस्थानों के लिए व्यक्तियों और व्यवसायों की विभिन्न लोन उत्पादों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त अवसर हैं। खास बात यह है कि बैंक ईएमआई केवल चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र और पंजाब पर ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और यहां तक कि दिल्ली एनसीआर पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

शर्मा ने आगे कहा, "मुझे बाजार में आसान शर्तों पर उपलब्ध करवाए जाने वाले लोन की  एक बड़ी ज़रुरत या नीड स्पष्ट दिखाई दी , जिसने  मुझे बैंक ईएमआई लॉन्च करने के लिए प्रेरित किया। कई व्यक्तियों और व्यवसायों को जटिल कागजी कार्रवाई, लंबी स्वीकृति प्रक्रियाएं और संपत्ति के लिए सुरक्षा की आवश्यकता के कारण बिना किसी परेशानी के वित्तीय सहायता प्राप्त करने में कठिनाई होती है।"

ब्याज दरों के बारे में उन्होंने कहा कि बैंक ईएमआई का उद्देश्य लोन के प्रकार, आवेदक की प्रोफाइल और बाजार की स्थिति के आधार पर प्रतिस्पर्धी और लचीली ब्याज दरें प्रदान करना है। इन दरों को इस तरह से संरचित किया जाएगा कि वे किफायती और पारदर्शी हों, ताकि आसानी से पुनर्भुगतान किया जा सके और कोई छिपे हुए शुल्क न हों।

शर्मा ने यह भी कहा कि हम आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने, तेज़ स्वीकृतियां और वितरण प्रदान करने और लचीले और पारदर्शी शर्तों पर व्यक्तिगत लोन समाधान देने का लक्ष्य रखते हैं, ताकि उधारी लेने वालों को बिना किसी परेशानी के  वित्तीय मदद मिल सके।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X