Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बठिंडा तहसील दफ्तर का अचानक निरीक्षण

Updated on Wednesday, February 05, 2025 17:08 PM IST

पारदर्शी, समयबद्ध और बिना परेशानी के आम लोगों को सेवाएँ प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुंडियां

बठिंडा, 5 फरवरी - पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री स हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बठिंडा में तहसील दफ्तर का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सब-रजिस्ट्रार दफ्तर, फर्द केंद्र और विभिन्न शाखाओं का दौरा कर कार्य प्रणाली का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्री स मुंडियां ने सब-रजिस्ट्रार दफ्तर की जांच के दौरान निर्देश दिए कि रजिस्ट्री के समय खरीदार और विक्रेता दोनों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए और सीसीटीवी कैमरे हमेशा सक्रिय स्थिति में रहने चाहिए। फर्द केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदेश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति को टोकन प्रदान किया जाए, उसका कार्य समय पर निपटाया जाए और कोई भी लंबित इंतकाल न रहने दिया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि दफ्तर आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनके बैठने व पीने के पानी जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँ। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्री शाखा का भी निरीक्षण किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान राजस्व, पुनर्वास एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता यह है कि आम लोगों को पारदर्शी, समयबद्ध और बिना परेशानी के सेवाएँ प्राप्त हों। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि प्रदेश में लोगों को हर प्रकार की बेहतर और समय पर सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

स मुंडियां ने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियाँ सामने आईं, उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। दौरे के दौरान उन्होंने वहाँ मौजूद आम नागरिकों से भी बातचीत की और आश्वासन दिया कि उनके सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी तथा सरकार सेवाएँ समय पर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग विकास बोर्ड के चेयरमैन नील गर्ग, शुगरफेड के चेयरमैन नवदीप जीदा, एस.डी.एम. बलकरन सिंह माहल और तहसीलदार मैडम दिव्या सिंगला भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X